दुर्गा पूजा को मद्देनजर रखते हुए विधायक संजीव सरदार के प्रयास से पुरे बागबेडा क्षेत्र को साफ सफाई करवाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेडा डीबी रोड चौक से लेकर बागबेडा थाना होते हुए
बागबेड़ा बडौदा घाट पुलिया तक मुख्य सड़क के दोनों किनारे जेसीबी हाईवा से कचड़ा उठवाकर साफ सफाई संपन्न करवाया गया। इसके अलावे जुस्को के टाटा एस गाड़ी एवं मजदूरों से बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी के रोड नंबर 4 ट्रांसफार्मर के सामने, कुआं के सामने, रोड नंबर 5 के गली में एवं विभिन्न जगहों पर साफ सफाई करवाया
इस मौके पर समाजसेवी पिंटू तिर्की, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बबलू मिश्रा, महेश सिंह, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, संजु तिवारी, जितेंद्र सहित कई स्थानीय लोगों उपस्थित थे।

