Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निजी मेडिकल कॉलेज में मृत मिले एमबीबीएस छात्र के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी, लगाया हत्या का आरोप
    Headlines उत्तर प्रदेश

    निजी मेडिकल कॉलेज में मृत मिले एमबीबीएस छात्र के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी, लगाया हत्या का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    निजी मेडिकल कॉलेज में मृत मिले एमबीबीएस छात्र के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी, लगाया हत्या का आरोप

    शाहजहांपुर: जिले में शनिवार को निजी मेडिकल कॉलेज में मिले एमबीबीएस छात्र के पिता ने अपने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    इस मामले में पुलिस सात छात्रों तथा मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर से थाने में पूछताछ कर रही है।

     

    पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने मृतक छात्र के पिता अजय प्रताप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से सोमवार को बताया कि उनका बेटा निजी मेडिकल कॉलेज वरुण अर्जुन में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार को सूचना मिलने के बाद वह यहां आए तो उन्हें कॉलेज की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

    सिंह ने आशंका जताई कि उनके बेटे कुशाग्र प्रताप सिंह (24) की हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।

    प्राथमिकी में मृतक के पिता ने कहा है कि उनके बेटे के शव पर चोट के निशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन का रवैया असहयोगपूर्ण था ।

     

     

    पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने साथी छात्रों को धन उधार दिया था। फिलहाल मामले में सात छात्रों तथा सुपरवाइजर से पूछताछ की जा रही है।

    वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कर्नल (रिटायर्ड) डॉ रविंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वह मौके पर पहुंचे, तथा मृतक छात्र के परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी ।

     

     

    उन्होंने कहा ‘‘बाद में पुलिस अधिकारियों ने ही घटना स्थल से हमें तथा हमारे कालेज प्रशासन के अधिकारियों को हटा दिया।’’

    शुक्ला ने बताया कि पुलिस कॉलेज के सात छात्रों तथा एक सुपरवाइजर को पूछताछ के लिए रविवार को थाने ले गई है ।

    उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन के साथ कॉलेज प्रशासन की पूरी संवेदनाएं हैं और वह चाहते हैं कि घटना का खुलासा हो जिसके लिए वह पुलिस से सतत सहयोग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर में सुरक्षा बलों ने हथियार और गोलाबारूद का जखीरा जब्त किया
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने देवी दुर्गा की स्तुति में लिखा ‘गरबा’ गीत साझा किया

    Related Posts

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    August 2, 2026

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    August 2, 2026

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो वाहन जब्त, दो चालक न्यायिक हिरासत में

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: मनीषा शर्मा की पुस्तक ने कुरुक्षेत्र के इतिहास और पुरातत्व पर डाला प्रकाश

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर: लोकतंत्र, मानवाधिकार और दुनिया की जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.