Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश का फॉरेक्स रिजर्व पहली बार 700 अरब डॉलर के पार, भारत दुनिया का चौथा देश बना
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    देश का फॉरेक्स रिजर्व पहली बार 700 अरब डॉलर के पार, भारत दुनिया का चौथा देश बना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 अरब डॉलर को पार कर गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई ) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार 27 सितंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान 12.5 बिलियन डॉलर बढ़कर 704.89 बिलियन डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2024 में अब तक 87.6 अरब डॉलर बढ़ चुका है. यह आंकड़ा पिछले वर्ष (2023) की कुल वृद्धि 62 अरब डॉलर के आंकड़े को सितंबर महीने में ही पार कर चुका है.

     

     

    चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद भारत 700 अरब डॉलर के भंडार को पार करने वाली विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है. देश 2013 से अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने पर जो दे रहा है. यह चलन तब शुरू हुआ था, जब कमजोर वृहद आर्थिक परिदृश्य के कारण विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से पैसा निकालना शुरू कर दिया था. इससे पहले, 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का फॉरेक्स रिजर्व 2.8 बिलियन डॉलर बढ़कर 692.3 बिलियन डॉलर हो गया था. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 10.4 अरब डॉलर बढ़कर 616 बिलियन डॉलर हो गईं. डॉलर के संदर्भ में व्यक्त, एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में वृद्धि या कमजोरी का प्रभाव शामिल रहता है.

    स्वर्ण भंडार और एसडीआर में भी इजाफा

    वहीं, समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान सोने के भंडार में दो अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई और यह 65.7 अरब डॉलर हो गया. उक्त सप्ताह के दौरान एसडीआर (विशेष आहरण अधिकार) में आठ मिलियन डॉलर की मामूली वृद्धि देखी गई और यह 18.547 अरब डॉलर हो गया. इस दौरान आईएमएफ में रिजर्व की स्थिति 71 मिलियन डॉलर घटकर 4.3 अरब डॉलर रह गई. बैंक ऑफ अमेरिका के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार मार्च 2026 तक 745 अरब डॉलर तक बढ़ जाएगा, जिससे भारतीय रिजर्व बैंक को रुपये को प्रभावित करने की अधिक संभावित शक्ति मिलेगी.

    बैंक ऑफ अमेरिका ने आरबीआई पर की ये टिप्पणी

    ब्लूमबर्ग ने बैंक ऑफ अमेरिका के विश्लेषकों राहुल बाजोरिया और अभय गुप्ता के हवाले से बताया है कि मौद्रिक प्राधिकरण आकस्मिक बाहरी जोखिमों के खिलाफ बफर बनाने की अपनी इच्छा के कारण बड़े विदेशी मुद्रा भंडार रखने के बारे में निश्चिंत है. उन्होंने कहा कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में पर्याप्तता अन्य प्रमुख उभरते बाजारों की तुलना में मजबूत प्रतीत होता है, लेकिन जरूरी नहीं कि यह बहुत अधिक हो. यह राशि रुपये को बाहरी झटकों के खिलाफ स्थिरता प्रदान करती है. आरबीआई अपने भंडार का उपयोग रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब मंडरा रही भारतीय मुद्रा में अत्यधिक उतार-चढ़ाव को सीमित करने के लिए करता है.

    आरबीआई विदेशी मुद्रा बाजारों पर बारीकी से रखता है नजर

    आरबीआई समय-समय पर रुपये में भारी गिरावट को रोकने के लिए डॉलर की बिक्री सहित तरलता प्रबंधन के माध्यम से बाजार में हस्तक्षेप करता है. आरबीआई विदेशी मुद्रा बाजारों पर बारीकी से नजर रखता है और किसी पूर्व-निर्धारित लक्ष्य स्तर या बैंड को ध्यान में रखे ना, विनिमय दर में अत्यधिक अस्थिरता को नियंत्रित करके केवल व्यवस्थित बाजार स्थितियों को बनाए रखने के लिए अपनी ओर से हस्तक्षेप करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने कहा- किसानों के रिकॉर्ड, फसल नुकसान सर्वे में नहीं होगा हेरफेर
    Next Article 78,450 रुपये पहुंचा सोने का भाव, चांदी पहले ही 94 हजार रुपये पार

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.