Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला जिला एनजीटी लागू होने के बावजूद धड़ल्ले से जारी है बालू की अवैध कारोबारी, डंपर एवं हाईवा से की जाती है बालू की ढुलाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला जिला एनजीटी लागू होने के बावजूद धड़ल्ले से जारी है बालू की अवैध कारोबारी, डंपर एवं हाईवा से की जाती है बालू की ढुलाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरायकेला जिला एनजीटी लागू होने के बावजूद धड़ल्ले से जारी है बालू की अवैध कारोबारी, डंपर एवं हाईवा से की जाती है बालू की ढुलाई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ एवं तिरुलडीह क्षेत्र में एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ते हुए खुलेआम अवैध बालू का कारोबार चल रहा है। उक्त क्षेत्र में प्रशासन बालू के अवैध कारोबार को रोकने में विफल रहा है। ज्ञात हो कि पूरे भारत में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के द्वारा बालू के खनन पर 15 जून से 15 अक्टूबर तक रोक लगाया गया है,वहीं ईचागढ़ एवं तिरुलडीह क्षेत्र में एनजीटी के आदेश का उल्लंघन कर खुलेआम अवैध बालू का भंडारण एवं अवैध सप्लाई कराया जा रहा है।

     

    सूत्र बताते हैं कि जिले के तेज तर्रार उपायुक्त एवं जिला खनन पदाधिकारी के संयुक्त टीम के द्वारा बीते दिनों ईचागढ़ क्षेत्र के बीरडीह में छापेमारी भी की गई थी, उक्त छापेमारी में बालू के अवैध कारोबार में प्रयोग किया जा रहे 16 हाईवा और एक जेसीबी मशीन को पकड़ा भी गया था, उक्त छापेमारी में 2 से 3 लाख सीएफटी अवैध बालू जप्त भी किया गया था। सूत्र बताते हैं कि सरायकेला- खरसावां जिले के उपायुक्त एवं जिला खनन पदाधिकारी के संयुक्त टीम के द्वारा बिरडीह में जप्त किया गया बालू को बीरडीह के बालू माफिया के द्वारा पुनः बेहिचक लगभग 35 से 40 हजार रूपए प्रति हाइवा बेचा जा रहा है।

     

    उक्त बालू के अवैध कारोबार में सफेद पोश के भी शामिल होने की चर्चा है, जिसके कारण सरायकेला-खरसावां जिले में एनजीटी के आदेश का भी उल्लंघन किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि सरायकेला- खरसावां जिले के ईचागढ़ एवं तिरुलडीह क्षेत्र में रात में 12:00 के बाद और सुबह 8 बजे के पहले बड़े पैमाने पर अवैध बालू की ढुलाई ट्रैक्टर, ट्रक, डंपर,हाईवा से की जाती है, उक्त क्षेत्र के अवैध बालू कारोबार में लिप्त गिरोह द्वारा बालू को जमशेदपुर एवं सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर,गम्हरिया इत्यादि स्थानों में में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। इस क्षेत्र में बालू के अवैध कारोबार को किस स्थानीय नेता एवं पदाधिकारी के संरक्षण में चलाया जा रहा है यह तेज तर्रार समझे जाने वाले उपायुक्त एवं जिला खनन पदाधिकारी के लिए जांच का विषय है।

     

     

    ईचागढ़ और तिरुलडीह क्षेत्र के अवैध बालू को जमशेदपुर एवं सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर, गम्हरिया इत्यादि स्थानों में ले जाने पर उक्त बालू माफियाओं को लगभग 4 से 6 थाना पार करना पड़ता है, पर भ्रष्टाचारियों की गहरी पैठ के कारण सभी मौन समर्थन देते प्रतीत होते हैं, जिससे अवैध बालू खनन में लिप्त बालू माफिया मालामाल हो रहे हैं। एक घर बनाने वाले व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बालू की महंगाई सबसे बड़ी परेशानी है।

     

     

    यहां प्रति हाईवा ₹40000 बालू मिल रहा हैं और लोग मजबूरी में महंगे दामों पर हाईवा से बालू खरीद रहे हैं। सरकार ने बालू का टेंडर नहीं किया है, जिससे अवैध बालू का कारोबार खुलकर चल रहा है। यहां बालू के अवैध कारोबारी अपनी मर्जी से दाम तय करते हैं, शहर में बालू से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर, ट्रक, डंपर और हाइवा पुलिस और पदाधिकारी की नाक के नीचे से चल रहे हैं, लेकिन कोई रोक लगाने में सक्षम नहीं दिख रहा है। अब देखना है कि जिला प्रशासन को चुनौती देते हुए अवैध बालू खनन में लिप्त माफिया पर जिला प्रशासन करवाई कर पाती भी हैं या नहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशव को सुरक्षित रखने के लिए शहरवासियों को मिलेगी चलंत डीप फ्रिजर की सुविधा
    Next Article दरभंगा : सरकार दशहरा से पहले बाढ़ पीड़ितों को देगी 7 हजार

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.