Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में धकेलना चाहती है: शाह
    Headlines राजनीति

    कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में धकेलना चाहती है: शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में धकेलना चाहती है: शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ड्रग कारोबार से जुड़े 5,600 करोड़ रुपये की जब्ती के मामले में कांग्रेस के एक पूर्व पदाधिकारी की संलिप्तता को लेकर शुक्रवार को उस पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जहां युवाओं को खेल, शिक्षा और नवोन्मेष की ओर ले जा रही है, वहीं प्रमुख विपक्षी दल उन्हें ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहता है।

    शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक ओर जहां मोदी सरकार ‘नशामुक्त भारत’ के लिए कतई न बर्दाश्त करने की नीति अपना रही है, वहीं उत्तर भारत से पकड़ी गई ड्रग्स की 5,600 करोड़ रू की खेप में कांग्रेस के एक प्रमुख व्यक्ति की संलिप्तता बेहद खतरनाक और शर्मनाक है।’’

     

     

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि 5,600 करोड़ रुपये की जब्ती के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को भारतीय युवा कांग्रेस की दिल्ली इकाई के सूचना का अधिकार (आरटीआई) प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

    हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार एवं झूठा करार देते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल ने जिस मुख्य आरोपी तुषार गोयल का जिक्र किया है, उसे 17 अक्टूबर, 2022 को ही संगठन से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया था।

    शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में मादक पदार्थों से पंजाब, हरियाणा और समग्र उत्तर भारत में युवाओं का जो हाल हुआ, वह सभी ने देखा है।

    उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और इनोवेशन की ओर ले जा रही है, तो वहीं कांग्रेस उन्हें ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है।’’

     

     

     

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा अपने राजनीतिक रसूख से युवाओं को मादक पदार्थो के दलदल में झोंकने का जो पाप किया जाना था, उन इरादों को मोदी सरकार कभी पूरा नहीं होने देगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार, ड्रग्स के कारोबारियों का राजनीतिक पद या कद देखे बिना, ड्रग्स के पूरे तंत्र का विनाश कर ‘नशामुक्त भारत’ बनाने के लिए संकल्पित है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलना सामूहिक प्रयासों का नतीजा: राउत
    Next Article दुर्गा पूजा को देखते हुए हेलमेट चेकिंग पर लगे रोक : आजसू

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.