Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा क्षेत्र में 180 टन साफ सफाई संपन्न होने के पश्चात स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बागबेड़ा क्षेत्र में 180 टन साफ सफाई संपन्न होने के पश्चात स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बागबेड़ा क्षेत्र में 180 टन साफ सफाई संपन्न होने के पश्चात स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया

    क्षेत्र को स्वच्छ बनाना ही मुख्य उद्देश्य : सुनील गुप्ता

    जमशेदपुर : पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर की मांग पर विधायक संजीव सरदार द्वारा बागबेड़ा क्षेत्र में जेसीबी,हाइवा,टाटा एस गाड़ी सहित मजदुरो से 180 टन साफ सफाई संपन्न हो जाने के पश्चात स्वच्छता जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित सारे लोगों ने शपथ लेकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिए।इस अभियान को टाटा स्टील यूं आई एस एल ( जुस्को ) एवं जेएनएसी के संयुक्त तत्वाधान में संचालित की गई।इस अभियान में जुस्को एवं जेएनएसी के कई पदाधिकारियो ने भी शामिल होकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। इसके अलावे बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्थानीय लोगों ने भी शामिल होकर अपना पूर्ण समर्थन और भरपूर सहयोग दिए।

     

    इस अभियान में स्वच्छता से संबंधित कई स्लोगन का कट आउट भी हाथ में लेकर, नारे लगाकर स्वच्छता के प्रति स्थानीय लोगों को जागरुक करते हुए नजर आ रहे थे। स्वच्छता के प्रति एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा था। बागबेड़ा क्षेत्र के कई स्थानों पर साफ सफाई संपन्न हो जाने के बाद स्वच्छता जागरूकता अभियान उसी स्थान पर चलाया गया।

     

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेडा क्षेत्र में बागबेडा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा मैदान के समीप, बागबेडा रामनगर हनुमान मंदिर के नजदीक, मजार के सामने, गांधीनगर बजरंगबली के सामने, फटा पाइप के समीप, वॉयरलैस मैदान के बगल में सुलभ शौचालय के पास महिनो से रखे हुए कचरो का ढेर को उठाकर साफ सफाई कर दिया गया है। इस तरह सारे स्थानो पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को जागरुक कर स्वच्छता के प्रति स्वच्छ अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया।पंसस सुनील गुप्ता ने बताया कि साफ सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

     

     

    छूटे हुए स्थानो को चिन्हित कर साफ सफाई किया जाएगा और वैसे स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
    इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, सुरेश निषाद, मुखिया नीनु कुदादा, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, झामुमो बागबेड़ा कॉलोनी के अध्यक्ष अजीत सिंहा, राजु ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी भोला झा सहित कई लोगों उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूडान गृहयुद्ध: लाचार माँएं कह रहीं- मेरे साथ जो करना है करो, बेटियों पर रहम करो
    Next Article जम्मू कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद से मुक्त सरकार की आस लगाए हुए हैं: नरेन्द्र मोदी

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.