Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर नगर निगम द्वारा आवास मेला आयोजित, लाभुकों को आवासीय ऋण से संबंधित दी गई विशेष जानकारी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आदित्यपुर नगर निगम द्वारा आवास मेला आयोजित, लाभुकों को आवासीय ऋण से संबंधित दी गई विशेष जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आदित्यपुर नगर निगम द्वारा आवास मेला आयोजित, लाभुकों को आवासीय ऋण से संबंधित दी गई विशेष जानकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में काशीडीह किफायती आवास योजना के लाभुकों को आवासीय ऋण उपलब्ध कराने हेतु आवास मेला का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, नगरीय प्रशासन निदेशालय से मुकेश कुमार झा, आई.ई.सी विशेषज्ञ जूडको लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

     

    अपर नगर आयुक्त द्वारा योजना की प्रगति एवं लाभ के बारे में लाभुकों को विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए मेला में उपस्थित सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को आवासीय ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। श्री झा द्वारा लाभुकों से एक-एक कर वार्ता की गई तथा उनके समस्याओं का निराकरण भी निकल गया। 10 बैंक जिसमें आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एक्सिस बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक का स्टाल लगे होने से लाभुकों को भी आवासीय ऋण संबंधी जानकारी प्राप्त करने एवं आवेदन जमा करने में काफी सहूलियत हुई।

     

     

    बैंकों के द्वारा भी उक्त योजना में सकारात्मक रूप से भागीदारी ली गई। अपर नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया की प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए ब्लॉक 16,18,20 एवं 22 में यदि कोई चयनित लाभुक शिफ्ट होना चाहते हो तो बकाया राशि जमा कर शिफ्ट हो सकते हैं।

     

     

    साथ ही यदि कोई लाभुक छूट गए हो जो आवास का लाभ लेना चाहते हो तो वह नगर निगम कार्यालय में नए आवेदन जमा कर सकते हैं। प्राथमिकता के आधार पर तैयार ब्लॉक का विद्युतीकरण करते हुए माह दिसंबर 2024 तक लाभुकों का गृह प्रवेश करा लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील ग्रोथ शॉप जेडीसी द्वारा एकदिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर लिया गया हिस्सा
    Next Article अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- क्या वह एमएसपी का पूरा मतलब जानते हैं?

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.