Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में बोकारो के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, 15 ट्रेनों का मार्ग बदला गया
    Headlines झारखंड

    झारखंड में बोकारो के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, 15 ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में बोकारो के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, 15 ट्रेनों का मार्ग बदला गया

     

    रांची:  झारखंड के बोकारो में तुपकडीह स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।

    दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा संभाग के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुमित नरूला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “इस्पात ले जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे कल रात करीब नौ बजे बोकारो जिले के तुपकडीह स्टेशन के निकट पटरी से उतर गये। हमने 14 एक्सप्रेस ट्रेनों समेत 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है।”

     

     

    उन्होंने बताया कि मालगाड़ी बोकारो इस्पात संयंत्र से इस्पात लेकर जा रही थी और तुपकडीह एवं बोकारो स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन पर उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गये।

    उनके अनुसार, यह घटना तुपकडीह स्टेशन के उत्तरी केबिन यार्ड के पास हुई और इससे बोकारो-गोमो खंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

    नरूला ने कहा, “प्रभावित लाइनों में से एक को ठीक कर लिया गया है, जबकि सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दूसरी लाइन का काम चल रहा है।”

     

     

     

    इस बीच, दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक बुलेटिन में कहा “ट्रेन टीकेबी यार्ड में प्वाइंट नंबर 102 पर पटरी से उतर गई, जिससे आवाजाही की लाइनें बाधित हो गईं।” प्रभावित होने वाली ट्रेनों में वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, हटिया-पटना-रांची-कामाख्या एक्सप्रेस, रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और रांची-धनबाद इंटरसिटी शामिल हैं। कई ट्रेनें ठहरी रहने से यात्रियों को असुविधा हुई। इस बीच, रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारी बारिश के बाद मुंबई में थमा यातायात सामान्य हुआ, आईएमडी के अलर्ट के कारण स्कूल बंद
    Next Article रेल पर्यटन को नया आयाम देता “गर्वी गुजरात”

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.