Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MP: सवारियों से भरे आटो को ट्रक ने रौंदा, 7 की मौत, 3 की हालत गंभीर जबलपुर रेफर किया..!
    Breaking News Headlines

    MP: सवारियों से भरे आटो को ट्रक ने रौंदा, 7 की मौत, 3 की हालत गंभीर जबलपुर रेफर किया..!

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एमपी के दमोह स्थित गा्रम समन्न बांदकपुर रोड पर आज ट्रक ने सवारियों से भरे आटो को टक्कर मारकर कुचल दिया. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन के शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर डाक्टरों ने हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया है. यहां पर तीनों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है.

     

    पुलिस के अनुसार शोभा नगर दमोह निवासी आलोक गुप्ता के रिश्तेदार के घर श्राद्ध का कार्यक्रम रहा, जिसके चलते आलोक अपने आटो में परिवार व रिश्तेदारों को लेकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था. आटो जब ग्राम समन्ना बांदकपुर रोड से आगे बढ़ रहा था. इस दौरान सामने से आए ट्रक चालक ने आटो को टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर लगते ही आटो उछलकर सामने की ओर गिरा, जिसे ट्रक कुचलता हुआ निकल गया. हादसे में आलोक गुप्ता सहित 7 लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गायत्री पति सिद्धू, रीता पति राजेश व एक बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटें आई. दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई, यहां तक कि आसपास के लोग घरों से निकलकर आ गए. खबर मिलते ही कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी बल सहित मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने फरार हुए ट्रक चालक नीरजसिंह लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी बक्सवाहा छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आया ट्रक चालक नीरज सिंह नशा किए था. उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां पर वह कुछ बोलने की हालत में भी नहीं था. दुर्घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद बांदकपुर रोड पर

    यातायात शुरु हो सका.

    ट्रक में फंसे आटो को जेसीबी की मदद से निकाला गया-

    पुलिस अधिकारियों की माने तो दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आटो ट्रक के सामने हिस्से में अंदर की ओर फंसा रहा, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया है. इसके बाद आटो में फं से मृतकों व घायलों को गैस कटर की मदद से बाहर निकालना पड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूएई में महिला विश्व कप 2024: तीन अक्टूबर से होगा शुरू, खिताब के लिए भिड़ेंगी 10 टीमें
    Next Article क्या भाजपा को चुनावी माइलेज देगा घुसपैठियों का मुद्दा …?

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.