राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों के विकास एवं उत्थान के लिए किये जा रहे निरंतर कार्य : कुणाल कंचन
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: आज नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ASK क्लब उदलजोडी ( हदला ) चकठाडी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य रूप से *कुणाल कंचन जिला अध्यक्ष ( युवा) , परेश यादव जिला सचिव* शामिल होकर समस्त खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर उन्हें खेल में भाग लेने और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री कंचन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के नव युवाओं में खेल के प्रति यह रुझान बेहद सराहनीय है। खेलकूद न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का साधन है, बल्कि इससे युवाओं को राजकीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिलता है।
ऐसे आयोजन से क्षेत्र की युवा पीढ़ी खेलों में उत्कृष्टता हासिल कर भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकेगी।इस टूर्नामेंट में विजेता A.B BROTHER और उप-विजेता PKH रहा। मौके पर श्री कंचन ने विजेता टीम को *20,000* ओर उप – विजेता टीम *15,000* नगद राशि देकर सम्मानित किया।

