Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इनडोर स्टेडियम दुमका में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता देवी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    Breaking News झारखंड

    इनडोर स्टेडियम दुमका में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता देवी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इनडोर स्टेडियम दुमका में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता देवी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    दुमका: इनडोर स्टेडियम दुमका में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता देवी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग में आवेदित पाकुड़, साहेबगंज, दुमका एवं गोड्डा जिले से सम्बंधित कुल 30 मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता देवी ने कहा कि 1992 में राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन किया गया था। इस आयोग का गठन महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकार का कोई हनन न हो, उनके ऊपर कोई अत्याचार ना हो, चाहे वह किसी तरह का अत्याचार हो दहेज प्रताड़ना, सेक्सुअल हैरेसमेंट, राजनीतिक अधिकार की बात हो, सामाजिक अधिकार की बात हो, शैक्षणिक अधिकार की बात हो सभी जगह में राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं के हित के लिए तत्पर रहती है। जो भी शिकायतें आयोग तक पहुंचती है, उन शिकायतों के बारे में बताना चाहूंगी कि वहां किसी की हस्तक्षेप नहीं होती है। तेज गति से सभी शिकायतों का निष्पादन किया जाता है। जिस जिला से हमारे पास शिकायतें आती है, इस शिकायत के आधार पर संबंधित जिला के पुलिस अधीक्षक तथा राज्य के डीजीपी को निष्पादन करने हेतु आयोग द्वारा चिट्ठी दिया जाता है ताकि किसी भी कार्रवाई में देरी ना हो।

    कार्यक्रम के दौरान एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की गई। पूर्व में महिला उत्पीडऩ संबंधित पत्रावलियों के बारे में हुई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी दशा में महिला उत्पीडऩ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में प्रत्येक मामले में संबंधित केस के इंचार्ज ऑफिसर तथा आवेदन कर्ता से जानकारी ली गई। सभी मामलों में आयोग द्वारा पुलिस पदाधिकारियों को समय अंतराल में कार्यवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता देवी के सचिव रितेश नागिया, आईटीडीए निदेशक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनर्गल प्रलाप ना करें, पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड साझा करें सरयू राय : डा. अजय कुमार
    Next Article हर एक इन्सान की जान हमारे लिए बहुत कीमती है:राधा

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.