Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भू माफियाओं द्वारा हाई कोर्ट के फैसले का किया जा रहा है उल्लंघन, धारा 144 लागू होने के बावजूद धड़ल्ले से करवाया जा रहा है पक्का निर्माण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भू माफियाओं द्वारा हाई कोर्ट के फैसले का किया जा रहा है उल्लंघन, धारा 144 लागू होने के बावजूद धड़ल्ले से करवाया जा रहा है पक्का निर्माण

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भू माफियाओं द्वारा हाई कोर्ट के फैसले का किया जा रहा है उल्लंघन, धारा 144 लागू होने के बावजूद धड़ल्ले से करवाया जा रहा है पक्का निर्माण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर क्षेत्र को अगर देखा जाए तो आधी आदित्यपुर सरकारी जमीन पर बसी है और प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय भू माफियाओं से मिलीभगत कर केवल खानापूर्ति करने का काम रही है। अब एक नए करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। मामला आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से सटे गांधीनगर के बगल में ढाई एकड़ सरकारी जमीन पर पक्के निर्माण का है।

     

     

    ताजुब्ब है कि जिस सरकारी जमीन पर तीन बार अतिक्रमण हटाने के बाद धारा 144 लगा दी गई है, उस जमीन पर अब कच्चे निर्माण की जगह खुलेआम पक्का निर्माण किया जा रहा है। भू माफिया यहां धड़ल्ले से पक्का निर्माण करवा रहे हैं। जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों ने बताया कि यह जमीन सहारा गार्डन सिटी से सटे रेलवे स्टेशन के बगल में है। यहां की जमीन करीब 5 करोड़ रुपये एकड़ की है, अर्थात कब्जे वाली जमीन करीब 12 से 15 करोड़ रुपये की कीमत की है। इसे भू माफिया ने प्लाटिंग कर 20 से 25 लोगों को बेच दी है।

     

     

    किसी ने जब इस सरकारी जमीन पर पुनः पक्का निर्माण की जानकारी गम्हरिया के सीओ कमल किशोर को दी तो उन्होंने हल्का कर्मचारी और अमीन को वहां भेज आरआईटी थाना के पुलिसकर्मियों की मदद से निर्माण कार्य को बंद कराया है। हल्का कर्मचारी ने बताया कि यहां तीन बार अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कच्चे निर्माण को ढहाया गया है। कब्जाधारी के विरुद्ध हाई कोर्ट में केस चल रहा है। साथ ही कोर्ट ने यहां दोबारा निर्माण कार्य नहीं होने को लेकर धारा 144 लगाई गई है। लेकिन भू माफिया गुपचुप तरीके से पक्का निर्माण करा रहे हैं, जो कि हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।

     

     

    घटना स्थल पर देखने से प्रतीत होता है कि यह निर्माण कार्य महीने भर से चल रहा है। करीब आधा दर्जन पक्के मकान का निर्माण पूरा कर उसमें बिजली का कनेक्शन तक लिया जा चुका है. वहीं दर्जन भर घरों के पक्के निर्माण जारी थे, जबकि आधा दर्जन घरों की नींव की खुदाई चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इस करोड़ों की सरकारी जमीन को हड़पने में सरकारी कर्मचारी के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन भी संलिप्त हैं, जिसके शह पर भू माफिया धड़ल्ले से करोड़ों रुपये खर्च कर पक्का मकान बनवा रहे हैं। फिलहाल सीओ ने निर्माण कार्य बंद कराने का दावा किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाली महिला एवं उसके पति हुए गिरफ्तार, भेजे गए जेल
    Next Article राहुल गांधी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर आंदोलन करेगी कांग्रेस: खरगे

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.