Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा हथियार व नगद के साथ अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार जमशेदपुर झारखंड

    सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा हथियार व नगद के साथ अपराधी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा हथियार व नगद के साथ अपराधी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में व्यापारी से नोटों से भरा बैग लूटने के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने 2.22 लाख नकदी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपी सीतारामडेरा और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. मामले का खुलासा नगर पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग की ओर से संवाददाता सम्मेलन में किया गया. ड्राई फ्रूट व्यापारी मनोज अग्रवाल के साथ 9 सितंबर को घटना घटी थी. घटना के दिन वे कर्मचारी के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर जा रहे थे. इस बीच ही रास्ते में बाराद्वारी में घटना घटी थी. तीन बाइक सवार बदमाशों ने नोटों से भरा बैग लूट लिया था. पूरे मामले में जांच टीम ने दुकान का कर्मचारी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी.

     

    उसके माध्यम से ही घटना का उद्भेदन हो गया. इसके बाद पुलिस ने बारी-बारी से कड़ी को खोला और मामले में पांच आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भुइयांडीह धोबीघाट निवासी भोइला उर्फ अभिषेक कुमार, सिदगोड़ा ग्वाला बस्ती का बाबु उर्फ प्रसाद पात्रो, भुइयांडीह धोबी घाट का नीरज कुमार उर्फ टकलू, भुइयांडीह कान्हू भट्ठा का अखिलेश कुमार बोसा और भुइयांडीह पटेल नगर का राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों क पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, 7 मोबाइल, 3 बाइक और 2.22 लाख रुपये बरामद किया गया है.

    सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा हथियार व नगद के साथ अपराधी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में जिला परिवहन पदाधिकारी जमशेदपुर मिला
    Next Article रांची प्रदर्शन में जमशेदपुर के सिखों की जबरदस्त भागीदारी राहुल के डीएनए में खोट : सोमू

    Related Posts

    दीपावली पर पूर्व सैनिकों ने ‘प्रथम दीया शहीदों के नाम’ जलाकर वीर सपूतों को किया नमन

    November 7, 2026

    दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, करीब 100 लोगों के चेहरों पर लौटी खुशियां

    November 7, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली पर पूर्व सैनिकों ने ‘प्रथम दीया शहीदों के नाम’ जलाकर वीर सपूतों को किया नमन

    दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, करीब 100 लोगों के चेहरों पर लौटी खुशियां

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान

    राजेश शुक्ल ने राज्य के लोगों को दिपावली की शुभकामनाएं दीं, सभी के सुख,समृद्धि की कामना की

    CorgiBet Casino App: Quick Mobile Sessions and How Players Handle Fast Decisions

    एनक्यूएएस प्रमाणपत्र विजेता स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मियों को सम्मानित करेंगे स्वास्थ्य मंत्री

    गौ सम्मान एवं गौ रक्षा के लिए रथ रवाना

    कुशल संगठन कर्ता को अंतिम प्रणाम

    अमरप्रीत सिंह काले ने निर्भय सिंह को दी अंतिम विदाई

    केबल मुखी समाज गोलमुरी की बैठक संपन्न, 22 नवंबर को मनेगी बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.