Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल के खिलाफ सुनियोजित अभियान को शह दे रहे हैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री: प्रियंका गांधी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल के खिलाफ सुनियोजित अभियान को शह दे रहे हैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री: प्रियंका गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल के खिलाफ सुनियोजित अभियान को शह दे रहे हैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री: प्रियंका गांधी

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित अभियान है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह की शह मिल रही है और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी जैसे-जैसे मजबूती से जनता की आवाज उठा रहे हैं, वैसे-वैसे उनके खिलाफ जुबानी और वैचारिक हिंसा बढ़ रही है। ”

     

     

    उन्होंने सवाल किया, “क्या देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों की आवाज उठाना इतना बड़ा अपराध है कि भाजपा, नेता प्रतिपक्ष को “उनकी दादी जैसा हाल” बना देने की धमकियां देने लगी? ”

    प्रियंका ने कहा, “लगातार एक के बाद एक हिंसक, अभद्र और अमानवीय बयानों से यह साबित होता है कि यह एक संगठित-सुनियोजित अभियान है जो देश के लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। उससे भी ज्यादा खतरनाक है प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत समूचे आरएसएस नेतृत्व का इसे शह देना और कोई कार्रवाई न करना। ”

     

     

     

    उन्होंने सवाल किया की आरएसएस-भाजपा के लोग क्या अब हिंसा और नफरत को ही लोकतंत्र का मूलमंत्र बनाना चाहते हैं?

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सिखों के संबंध में की गयी टिप्पणी को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की थी और उन्हें ‘‘देश का सबसे बडा दुश्मन और आतंकवादी’’ बताया था।

    भाजपा नेताओं रघुराज सिंह, मारवाह और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने भी राहुल गांधी के बारे में विवादास्पद बयान दिए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचीं
    Next Article भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने दो दिव्यांगो के बीच व्हीलचेयर का किया वितरण

    Related Posts

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान

    June 5, 2026

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसदन में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

    प्रतिवेदन लेखन व दस्तावेजीकरण पर युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

    विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस केंद्र, जामताड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.