Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसोसियेट इंजीनियर्स एंड ऑटोमोटिव लिमिटेड ने मनाया 15 वां स्थापना दिवस ,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहें उपस्थित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एसोसियेट इंजीनियर्स एंड ऑटोमोटिव लिमिटेड ने मनाया 15 वां स्थापना दिवस ,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहें उपस्थित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एसोसियेट इंजीनियर्स एंड ऑटोमोटिव लिमिटेड ने मनाया 15 वां स्थापना दिवस ,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहें उपस्थित

     

    सरायकेला :एनएच- 33 के चिलगु स्थित एसोसियेट इंजीनियर्स एंड ऑटोमोटिव लिमिटेड के 15 वें स्थापना दिवस के मौके पर संस्थान ने अपने कर्मचारियों को सम्मनित कर उनका हौंसला बढ़ाया. इसमें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिरकत की और संस्थान के प्रयासों की सराहना की.

     

     

    इस दौरान एक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों ने जमकर मौज मस्ती की. इससे पूर्व संस्थान में शिल्पी देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना धूमधाम से संपन्न हुई जिसमें कंपनी के सभी कर्मियों ने सपरिवार हिस्सा लिया और कंपनी के तरक्की की कामना की.

     

     

    इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर प्रशांत तिवारी ने बताया कि 15 साल पहले अपने पार्टनर हरेंद्र सिन्हा के साथ मिलकर छोटे से वर्कशॉप के रूप में कंपनी की शुरुआत की थी. आज यह वर्कशॉप 200 कर्मचारियों के परिवार के भरण पोषण का साधन बन चुका है. उन्होंने बताया कि कंपनी में हाईवा, डंपर और ट्रक के बॉडी बनाए जाते हैं.

     

     

    थोड़े ही समय में कंपनी ने अपने उच्च कोटि के गुणवत्ता की वजह से अपनी अलग पहचान बना ली है. हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपने ग्राहकों को इससे भी बेहतर सुविधा मुहैया करा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article23 से ‘ना कहेंगे ना सहेंगे अब बदल के रहेंगे’ नारे के साथ भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा
    Next Article टाटा ब्लूस्कोप स्टील ईम्पलाइज यूनियन ने कर्मचारियों को बोनस से पहले परफॉर्मेंस मैनेजमेंट स्कीम का दिया तोहफा

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.