Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वंदे भारत का उदघाटन तो ठीक लेकिन रेल हादसे रोकने में विफल है मोदी सरकार – डॉ. अजय कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    वंदे भारत का उदघाटन तो ठीक लेकिन रेल हादसे रोकने में विफल है मोदी सरकार – डॉ. अजय कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वंदे भारत का उदघाटन तो ठीक लेकिन रेल हादसे रोकने में विफल है मोदी सरकार – डॉ. अजय कुमार

    आदिवासी विरोधी है बीजेपी अभी तक लागू नहीं किया सरना धर्म कोड

    जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि वंदे भारत का उदघाटन एक राजनीतिक इवेंट है. मजदूरों का शहर जमशेदपुर वासियों के गाल पर यह तमाचा है. टाटा स्टील को छोड़ दे तो शहर में 80 प्रतिशत आबादी की औसतन मासिक आय 18 से 25 हजार के बीच है. ऐसे में इनके लिए वंदे भारत जैसे ट्रेनो के क्या मायने है. उन्होंने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन के उदघाटन में पिछले 2 वर्षों में लगभग औसतन प्रत्येक उद्घाटन कार्यक्रम में 2.35 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. वहीं रेल की सुरक्षा कवच पर 45 हजार रुपये आएगा. लेकिन मोदी सरकार रेल की सुरक्षा पर खर्च नहीं कर रहीं है

     

     

    जबकि बुलेट ट्रेन पर 1.25 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष औसतन 35 करोड़ लोग समान्य श्रेणी के ट्रेनों में ही सफर करते है. मोदी सरकार द्वारा पहले से चल रही पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल एवं स्लीपर बोगी की संख्या कम कर दी गई है. अब तो स्लीपर क्लास में वेटिंग टिकट पर सफर करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. वंदे भारत ट्रेन का उदघाटन तो ठीक है. लेकिन समान्य ट्रेनों में सुविधा बढ़ाने पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. मात्र 2 से 3 प्रतिशत लोगों के लिए मोदी सरकार काम कर रही है.
    डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मोदी पहले ट्रेनों को सही समय पर चलाने का प्रयास करें, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाएं. मोदी पहले आम लोगों की आमदनी तो बढ़ाए. तभी वो वंदे भारत जैसे ट्रेनों में सफर कर पाएगा. लगातार हो रहे रेल हादसे की सूची लंबी है. वर्तमान में मोदी सरकार रेल दुर्घटनाओं को रोकने में विफल रही है.

     

     

     

    डॉ. अजय कुमार ने कहा कि भाजपा आज आदिवासियों का हमदर्द बनने का ढ़ोग कर रही है. लेकिन सच्चाई यह है कि झारखंड में सबसे ज्यादा शासन करने वाली भाजपा ने हमेशा आदिवासियों को ठगने का काम किया है. डॉ. अजय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने दो वर्ष पूर्व आदिवासियों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आजादी का प्रतिक सरना धर्म कोड से संबंधित विधेयक मंत्रीमंडल से पास कर मोदी सरकार को भेजा था. लेकिन आदिवासियों की हितैषी बनने वाली भाजपा द्वारा सरना धर्म कोड को अब तक लागू नहीं करना उनके आदिवासी विरोधी होने का प्रमाण है.
    उन्होंने कहा कि दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव में आदिवासी एवं मुलवासियों ने भाजपा को नाकार दिया. जिसके कारण सभी आदिवासी सीट पर भाजपा की करारी हार हुई. यही कारण है कि बीजेपी अब आदिवासियों की हमदर्द बनने का नाटक कर रही है.

     

     

     

    डॉ. अजय कुमार ने कहा कि भाजपा नेता हेमंत विसवा सरमा बंगलादेशियों द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़पने का झुठा प्रचार कर रहे हैं. क्योंकि 12 सितंबर को गृह मंत्रालय द्वारा रांची हाईकोर्ट में जमा किए गए शपथपत्र में कहा गया है कि झारखंड में आदिवासियों से विवाह कर उनकी जमीन हड़पने से संबंधित कोई आकड़े गृह मंत्रालय के पास नहीं है. मतलब साफ है कि जब केंद्रीय गृह मंत्रालय यह स्वीकार कर रहा है कि बंगलादेशी घुसपैठियों से संबंधित कोई आकड़ा उसके पास नहीं है. तो भाजपा नेता किस आधार पर बात कह रहे है. ऐसे में हेमंत विसवा सरमा को इस्तीफा देना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पूर्व बाबूलाल मराण्डी ने साधा हेमंत पर निशाना
    Next Article उड़ीसा के मयूरभंज जिला में स्कूल बंद; मूसलाधार बारिश के अलर्ट से इन स्कूलों की छुट्टी, डीएम के आदेश जारी

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.