Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप कार्यालय में जश्न का माहौल, पार्टी ने इसे ‘तानाशाही की हार’ करार दिया
    Breaking News Headlines राजनीति

    केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप कार्यालय में जश्न का माहौल, पार्टी ने इसे ‘तानाशाही की हार’ करार दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप कार्यालय में जश्न का माहौल, पार्टी ने इसे ‘तानाशाही की हार’ करार दिया

    नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय से आबकारी नीति ‘घोटाले’ के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।

    ‘आप’ के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और पार्टी सुप्रीमो की रिहाई का जश्न मनाने के लिए उन्होंने मिठाइयां बांटी और पटाखे जलाए।

    इस बीच, मुख्यमंत्री आवास के बाहर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटी। वहीं, ‘आप’ समर्थकों ने ‘आ गए भाई आ गए केजरीवाल आ गए’ और ‘जेल के ताले टूट गए केजरीवाल छूट गए’ जैसे नारे लगाए।

     

     

    ‘आप’ के वरिष्ठ मनीष सिसोदिया, आतिशी, संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

    सुनीता केजरीवाल से संवाददाताओं से कहा, ”भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का यह षडयंत्र भी नाकाम हो गया। वे सत्ता में बने रहने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डालना चाहते थे।”

    दिल्ली के मुख्यमंत्री का लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले दो जून को आत्मसमर्पण करने के तीन महीने बाद यह फैसला सुनाया गया है।

    आप मुख्यालय के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी जश्न में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे।

     

     

     

    इस अवसर पर मौजूद कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह ‘हमारी पार्टी की बड़ी जीत और तानाशाही की हार’ है।

    मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर भी मिठाइयां बांटी गईं।

     

     

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। शीर्ष अदालत ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 10 मई को 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी।

    केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो (सीबीआई) ने हालांकि 26 जून को आबकारी नीति से जुड़े एक अन्य मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वह उस दौरान न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा पुलिस ने साढ़े आठ लाख नगद के साथ ,3 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
    Next Article मनुष्य जीवन की यात्रा विशेषकर अध्यात्मिक पगडंडियां प्रभात संगीत के सूर से सुगंधित हो उठता है

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.