Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंपाई की चिंता छोड़ हमें आगामी विधानसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए :कालीपद सोरेन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चंपाई की चिंता छोड़ हमें आगामी विधानसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए :कालीपद सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंपाई की चिंता छोड़ हमें आगामी विधानसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए :कालीपद सोरेन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन ने कहा कि हमें चंपाई सोरेन के जाने की चिंता छोड़ एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा तभी जाकर कोल्हान सहित पूरे झारखंड में इंडिया महागठबंधन की वापसी हो पाएगी। बताते चलें कालीपदो सोरेन संथाल समुदाय से आते हैं और एक बार सरायकेला विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा, मगर हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बतौर कांग्रेस के ग्रामीण प्रभारी के रूप में उनकी भूमिका बेहद अहम रही। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी ने एनडीए प्रत्याशी गीता कोड़ा को भारी मतों से पराजित किया। कालीपद सोरेन ने बेहद ही नपे तुले अंदाज में जवाब देते हुए कहा की चंपाई के टक्कर का उम्मीदवार हो तभी सरायकेला में मुकाबला रोचक हो सकता है।

    इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा बेहद ही मजबूत रही है। बदले हालात में थोड़ा समीकरण जरूर गड़बड़ा सकता है मगर यदि इस सीट पर ढंग से लड़ा जाए तो चंपाई सोरेन को हराना कोई मुश्किल का काम नहीं है। इसके लिए इंडिया महागठबंधन के सभी घटक दलों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव लड़ना होगा।

    कुड़मी नेताओं द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा को हाईजैक किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के दौर में सरायकेला के कुड़मी नेता जो झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े हुए थे वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे। चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़कर जाने के बाद अब कुड़मी नेता सक्रिय हो गए हैं।

    इस सीट पर उसी को मैदान में उतरना चाहिए जो हर दृष्टिकोण से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके। अपनी दावेदारी के सवाल पर श्री सोरेन ने कहा कि मैं जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता हूं मौका मिलेगा तो गरीब गुरबों की आवाज बनने से पीछे नहीं हटूंगा। गठबंधन जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी पूरी ऊर्जा के साथ उसके जीत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगा। चंपाई सोरेन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को उम्र के इस पड़ाव में ऐसा फैसला नहीं लेना चाहिए था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा का ‘ चलो बूथ की ओर ‘ अभियान गुडाबाँदा में आयोजित
    Next Article स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक निधि की कुल 185 विकास योजनाओं का किया शिल्यान्यास

    Related Posts

    सरायकेला में वज्रपात का कहर, दो महिलाओं की मौत

    September 7, 2026

    विजय सिंह बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के स्टेट डिप्टी चेयरपर्सन

    September 7, 2026

    दृष्टिबाधित युवाओं ने रचा इतिहास, लद्दाख की दुर्गम चोटियों पर दिखाई हौसले की उड़ान

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून ने बदली झारखंड की तस्वीर, लबालब हुए डैम और जलाशय

    सरायकेला में वज्रपात का कहर, दो महिलाओं की मौत

    विजय सिंह बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के स्टेट डिप्टी चेयरपर्सन

    दृष्टिबाधित युवाओं ने रचा इतिहास, लद्दाख की दुर्गम चोटियों पर दिखाई हौसले की उड़ान

    सबल के प्रयासों से दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास, लद्दाख में लहराया तिरंगा

    होर्मुज संकट और चीन की दूरगामी चाल

    हिमालय पिघला तो प्रभावित होगा आधा एशिया

    नवी मुंबई: पुलिस महकमे में भूचाल! स्पेशल ब्रांच के ASI ने ऐरोली के लॉज में किया सुसाइड, वीडियो और नोट में तीन अधिकारियों पर टॉर्चर का गंभीर आरोप

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.