Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने नाला प्रखंड में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण; लोगों की समस्याओं को सुना एवं कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने नाला प्रखंड में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण; लोगों की समस्याओं को सुना एवं कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया गया शिविर; लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी

    अध्यक्ष, झारखण्ड विधानसभा श्री रवीन्द्रनाथ महतो ने नाला प्रखंड में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण; लोगों की समस्याओं को सुना एवं कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

    “आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” के तहत आज दिनांक 05.09.2024 को जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जामताड़ा सदर प्रखंड के मेंझिया एवं पंजनियां, नारायणपुर के सबनपुर एवं बोरवा, करमाटांड़ के तेतुलबंधा, नाला के सालुका एवं चकनयापाड़ा, कुंडहित के सुद्राक्षीपुर, फतेहपुर के खमारबाद पंचायत सहित नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड 7 एवं 8 (हाई स्कूल, मिहिजाम) में शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में लोगों के कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों में नोडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। वहीं वरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधिगण के द्वारा सभी स्टॉल का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी ली गई।

    इसी क्रम में नाला प्रखंड में आयोजित शिविर का माननीय अध्यक्ष झारखण्ड विधानसभा श्री रवीन्द्रनाथ महतो के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपील किया। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार आई है, आप लोग इसका लाभ उठाएं। वहीं इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।

    वहीं आयोजित शिविरों में कार्यक्रम के दौरान वरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कैंप में मौजूद कई योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। परिसंपत्ति वितरण के दौरान मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति, स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, जेएसएलपीएएस सखी मंडल के बीच ऋण स्वीकृति सहित धोती, साड़ी, कंबल आदि का वितरण किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिविरों में बिरसा सिंचाई कूप योजना, सावित्री बाई फुले योजना, केसीसी, सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, पशुधन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं ऑन द स्पॉट समाधान मिलने पर लाभुकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षक दिवस के मौके पर पंचायत परिषद के युवाओं ने अपने राजनीतिक गुरु अजय सिंह का किया भव्य सम्मान
    Next Article 12 सितंबर को मुख्यमंत्री के संभावित जामताड़ा आगमन एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ कुंडहित प्रखंड के धनुकडीह में किया स्थल निरीक्षण

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.