Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंगापुर और ब्रुनेई की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    सिंगापुर और ब्रुनेई की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सिंगापुर और ब्रुनेई की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना

    सिंगापुर:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को स्वदेश रवाना हो गए। यात्रा के दौरान उन्होंने दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत बनाने, साझेदारी मजबूत करने और दो दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से निवेश आकर्षित करने पर व्यापक चर्चा की।

    विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘एक सफल यात्रा संपन्न। सिंगापुर की सार्थक यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नयी दिल्ली रवाना हुए।’’

    मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि उनकी सिंगापुर यात्रा ‘‘अत्यंत सार्थक’’ रही।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देगी और हमारे देशों के लोगों को लाभान्वित करेगी। मैं सिंगापुर की सरकार और लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

    मोदी सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर यहां आए थे। यह सिंगापुर की उनकी पांचवीं आधिकारिक यात्रा थी।

    उनकी दो दिवसीय सिंगापुर यात्रा के साथ ही दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों का दायरा ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’’ तक बढ़ाते हुए सेमीकंडक्टर में सहयोग सहित चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

    इससे पहले दिन में, मोदी ने वोंग से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंधों में मजबूत प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने रक्षा एवं सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र, शिक्षा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मौजूदा सहयोग की समीक्षा भी की। मोदी और वोंग ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण प्रतिष्ठान का दौरा भी किया।

     

     

     

    वोंग के साथ वार्ता से पहले मोदी का सिंगापुर के संसद भवन में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने आगंतुक पत्रिका पर भी हस्ताक्षर किए।

    मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को व्यापक एवं गहरा बनाने के अवसरों पर चर्चा की।

    प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद सिंगापुर पहुंचे थे।

    उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य सरकारी अधिकारी भी थे।

    ब्रुनेई में, मोदी ने सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान रक्षा, व्यापार और ऊर्जा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई तथा साथ ही पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“आपकी-योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने खरसावां प्रखंड अंतर्गत सिमला पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया
    Next Article माल भाड़े में वृद्धि नहीं हुई तो चक्का जाम :जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.