Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डबल मर्डर से कांप उठा कपाली, पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत खुद भी कर लिया सुसाइड
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डबल मर्डर से कांप उठा कपाली, पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत खुद भी कर लिया सुसाइड

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डबल मर्डर से कांप उठा कपाली, पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत खुद भी कर लिया सुसाइड

    संवाददाता अमन ओझा

    सरायकेला खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत ताजनगर स्थित शाहीन कॉलोनी मे सोमवार की सुबह डबल मर्डर से बस्ती में सनसनी फैल गई। घटना के बाद कपाली पुलिस मौके पर पहुंची है और पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2, ताजनगर शाहीन कॉलोनी में रहने वाले गैरेज मिस्त्री हुसैन और उसकी पत्नी दिलकश का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा हुआ मिला।

     

    घटना की जानकारी होने पर कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार दलबल के साथ पहुंचे। जांच के क्रम में पाया कि महिला दिलकश के शरीर और गर्दन पर तेज धार हथियार के निशान हैं। पति हुसैन मृत पड़ा था, उसके शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। जबकि गले में दुपट्टा फंसा हुआ पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद पति ने संभवत धारदार हथियार से मारकर पत्नी की जान ले ली। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर घटना के बाद मृत महिला के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर योजनाबद्ध तरीके से हत्या का आरोप लगाया है।

     

     

    घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृत महिला के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। वही कपाली पुलिस द्वारा मृत पति हुसैन के परिवार वालों को पुलिस सुरक्षा में घर पर ही नजर बंद रखा गया है। दिलकश के परिजनों ने बताया कि 7 महा पूर्व उनकी बेटी की शादी हुसैन से की गई थी। शादी के 1 महीने बाद ही दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था। लगातार इनके बीच विवाद चल रहा था। सामाजिक स्तर पर पति-पत्नी के बीच सुलह भी कराया गया था।

     

     

    बावजूद इसके विवाद बढ़ता चला गया। हुसैन के परिजनों ने बताया कि बीते रात से ही दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इस बीच सुबह यह घटना घटित हुई है। मामले को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम हुसैन के घर पहुंची है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर बेडरूम में मौजूद सामानों को जब्त किया जा रहा है। दोहरा हत्या होने के चलते क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कीमती लकडिय़ों से लदा ट्रक रेंजर विमद कुमार ने किया जब्त
    Next Article सफेद झूठ बोलने के माहिर खिलाड़ी है सरयू राय, झूठ पकड़े जाने पर बौखलाहट में है: राजा सिंह राजपूत

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.