विभिन्न राजनीतिक दल छोड़कर विधानसभा अध्यक्ष के मौजूदगी में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा : नाला प्रखंड के मारालो पंचायत अंतर्गत मोहनपूर में विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबीन्द्रनाथ महतो के विकास कार्यों से प्रभावित होकर दर्ज़नों कार्यकर्ता विभिन्न दल छोड़कर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी में योगदान किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के कार्य से प्रभावित होकर हम लोग विभिन्न राजनीतिक दल छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। बापी मंडल , राजीव बनर्जी ने कहा के उनके संयुक्त अध्यक्षता में बीजेपी के लगभग 50 परिवार जेएमएम पार्टी संगठन में जुड़े। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उपस्थित हुए।

