Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री बनने के बाद पहली बार रामदास सोरेन पहुंचे जमशेदपुर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मंत्री बनने के बाद पहली बार रामदास सोरेन पहुंचे जमशेदपुर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर

    मंत्री बनने के बाद पहली बार रामदास सोरेन पहुंचे जमशेदपुर

    घाटशिला जाने के क्रम में शहीद निर्मल महतो की समाधि पर टेका मत्था

    बीजेपी के साथ पूर्व सीएम चंपई सोरेन को लिया आड़े हाथ

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन को हेमंत कैबिनेट में जगह दी गई है. मंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को रामदास सोरेन जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान मंत्री रामदास सोरेन का समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

     

     

    जमशेदपुर पहुंचने ही सबसे पहले वे शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर पहुंचे और मत्था टेका. मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री रामदास सोरेन ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कम समय के लिए ही उन्हें जिम्मेदारी मिली है मगर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करुंगा. उन्होंने कहां कि मंत्री बनाए जाने से उनके समर्थकों में उत्साह है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी उम्मीदों पर खडा उतरने का प्रयास करूंगा. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर मंत्री रामदास सोरेन ने कहां कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पर इसका कोई फर्क असर नहीं पड़ने वाला है. झारखंड मुक्ति मोर्चा जमीन से जुड़ी पार्टी है.

     

     

    हां उनकी कमी जरूर खलेगी, क्योंकि हमलोगों ने मिलकर अलग झारखंड राज्य के लिए संघर्ष किया था. वहीं घुसपैठ के मुद्दे पर मंत्री रामदास सोरेन ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी को केवल संथाल परगना में घुसपैठ नजर आ रहा है. बीजेपी में पहले से ही तीन-तीन मुख्यमंत्री हैं. अब चंपई सोरेन भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्हें यह बताना चाहिए कि राज्य में कहां घुसपैठ नहीं हुआ है. जमशेदपुर में 86 बस्ती कहां से बसे हैं.

     

     

    धनबाद- बोकारो में घुसपैठ हुआ है या नहीं उन्हें बताना चाहिए. चंपई सोरेन को कोल्हान टाइगर कहे जाने पर मंत्री रामदास सोरेन ने चुटकी लेते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता टाइगर हैं. चंपई सोरेन को टाइगर हमने बनाया. बता दें कि रामदास सोरेन संथाल समुदाय से आते हैं और जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष भी हैं. उनके नेतृत्व में जमशेदपुर के चार विधानसभा सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का कब्जा है. उन्हें मंत्री बनाने के पीछे चंपई सोरेन की कमी को पूरा करना है. वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का यह गांव कितना सफल होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोवाली पुलिस ने देवली हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आने की तलाश जारी
    Next Article अतरुआ गांव स्थित बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय मेले की हुई शुरुआत पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़ ।

    Related Posts

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.