छात्र नेता शान्ति गोपाल महतो ने जेटेट नियमावली में यथाशीघ्र संशोधन हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से किया मांग
जामताड़ा जिला सह संथाल परगना प्रमंडल के क्रांतिकारी छात्र नेता शान्ति गोपाल महतो ने जेटेट के सिलेबस में यथाशीघ्र संशोधन हेतु झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ध्यान आकृष्ट करते हुए टुविटर के माध्यम से झारखण्ड राज्य के छात्र, छात्राओं के गंभीर समस्या का त्वरित समाधान हेतु राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को सोशल मीडिया के माध्यम से सुचना संप्रेषित किया है
छात्र नेता शान्ति गोपाल महतो ने कहा कि वर्तमान समय में जो सिलेबस जारी हुआ है इसमे राज्य के शिक्षित युवक, युवतियों को अधिक फायदा नही मिलेगा जेटेट का यह नियमावली एनसीटीइ की गाइडलाइन के अनुसार नही है नियमावली बिन्दुवार बहुत सारी खामियां है जिसे सुधार की आवश्यकता है सन 2013 एवं 2016 के तर्ज पर जेटेट नियमावली यथावत रखा जाय ताकि 9 वी अनुसुचि के झारखण्ड राज्य अध्यनरत छात्र, छात्राओं विषेश साहायता मिल सके!
एक लंबे 08 साल अंतराल के बाद जेटेट का आयोजन हो रही है राज्य के प्रशिक्षित युवती, युवतियाँ इस परिक्षा के लिए तन मन लगाऐ हुऐ है उनके अरमान पर कही टुटता हुआ नजर आ रहा है अत झारखण्ड राज्य के युवा मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन सर से निवेदन है कि इस गंभीर समस्या का निराकरण किया जाय तथा विभागीय माध्यम से सिलेबस में संसोधन करने का कृपया किया जाय ताकि राज्य के आदिवासी मुलवासी छात्र छात्राओं के चेहरे में फिर से खुशी देखा जा सके!

