उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार के संबंध में बैठक की
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया।उन्होंने कहा कि तिथिवार सभी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा एवं आमजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उन्हें दूर किया जाएगा।साथ ही कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया जाएगा।
उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया कि अपने अपने प्रखंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तिथि का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुँच कर सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ ले सकें।

