Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अरुणाचल प्रदेश में ट्रक खाई में गिरने से तीन सैन्यकर्मी मारे गए, कई अन्य घायल
    Headlines

    अरुणाचल प्रदेश में ट्रक खाई में गिरने से तीन सैन्यकर्मी मारे गए, कई अन्य घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अरुणाचल प्रदेश में ट्रक खाई में गिरने से तीन सैन्यकर्मी मारे गए, कई अन्य घायल

    ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में एक ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब छह बजे ‘ट्रांस अरुणाचल’ राजमार्ग पर तापी गांव के पास हुई।

     

     

    सैन्य सूत्रों के अनुसार, शहीदों की पहचान हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ‘ग्रेनेडियर’ आशीष कुमार के रूप में हुई है।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेना का यह दुर्घटनाग्रस्त ट्रक ऊपरी सुबनसिरी के जिला मुख्यालय शहर दापोरिजो से लेपाराडा जिले के बसर की ओर जा रहे सैन्य काफिले का हिस्सा था।

    हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने घायलों और शवों को निकालने में मदद की।

     

     

     

    सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल आर सी तिवारी और सभी सैन्य अधिकारी बहादुर हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ग्रेनेडियर आशीष के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश में अपना कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।’’

    मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सैन्य कर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

     

     

     

    उन्होंने लिखा, ‘‘ऊपरी सुबनसिरी जिले में तापी के पास हुए एक दुखद हादसे में तीन सैन्यकर्मियों – हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ग्रेनेडियर आशीष कुमार – की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान के साथ याद किया जाएगा।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं भगवान बुद्ध से बहादुर आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम मणि पद्मे हुम्।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article  रांची : रिम्स में डॉक्टरों और होमगार्ड्स के बीच जबरदस्त झड़प, दर्जनों घायल

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    August 8, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कविगुरु टैगोर – डॉ सारंगी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.