गरीबों का बिजली बकाया माफ किया जाएगा: हेमंत सोरेन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पांजनपहाड़ी, जामा, दुमका में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संताल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में दुमका, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ एवं जामताड़ा की 7 लाख 32 हज़ार 906 बहन- बेटियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित कर दी बड़ी सौगात ।
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत संताल परगना के 6 जिला के 07 लाख, 32 हजार 906 बहन-बेटियों के बैंक खाता में ₹73 करोड़, 29 लाख 6 हजार की राशि का हस्तांतरण हुआ। दुमका की करीब 1 लाख 58 हजार, जामताड़ा की 1 लाख 25 हजार, साहिबगंज की 1 लाख 20 हजार, देवघर की 50 हजार, पाकुड़ की 1 लाख 20 हजार एवं गोड्डा की 1 लाख 58 हजार बहन-बेटियों को मिला योजना का लाभ।

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार 200 यूनिट बिजली मुक्त दे रही है। बिजली का पुराना बकाया होने से उसमें ब्याज भी जुड़ जाता है। आपकी सरकार पहले चरण में गरीबों का जो बकाया है, उसका सारा बकाया माफ करने का काम करेगी। बहुत जल्द इस पर आगे बढ़ेंगे। साथ ही इस संदर्भ में मध्यमवर्गीय का भी आकलन किया जायेगा। इसमें वे बिजली उपभोक्ता शामिल होंगे, जो इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करते हैं।
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत करीब 50 लाख महिला जुड़ चुकीं हैं। इन महिलाओं को हर माह ₹1000 और प्रतिवर्ष ₹12000 की राशि प्रदान की जाएगी। हमने संकल्प लिया है, आगामी चुनाव के बाद हर घर एक-एक लाख रुपया पहुंचाया जाएगा।
राज्य के गरीब लोगों के लिए आवास उपलब्ध उपलब्ध कराने की गुहार हम लोगों ने कई बार केंद्र सरकार के समक्ष लगाई लेकिन उन्होंने हमारी एक नहीं सुनी। इसके बाद आपकी सरकार ने सर्वे कर 20 लाख लोगों को चिन्हित किया, जिन्हें आवास की जरूरत थी। आने वाले 5 साल के अंदर ऐसा कोई गरीब नहीं रहेगा, जिसके पास अबुआ आवास नहीं होगा। हर वर्ष लाखों लोगों के अबुआ आवास स्वीकृत होंगे।

