समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार से मिले अप्पा राव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अप्पा राव जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त कृष्ण कुमार जी से मुलाकात कर
तीन प्लेट चौक स्थित बड़ा गोल चक्कर के समीप टेल्को से साक्षी जाने के क्रम में नाली का गंदा पानी मुख्य सड़क से बहाने के कारण जनता को होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए
एक स्थानीय लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन शॉप कर इस समस्या का स्थाई समाधान करने का आग्रह किया जिस पर नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को अस्वस्थ करते हुए यथाशीघ्र समाधान का भरोसा दिया

