Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए
    Headlines उत्तर प्रदेश धर्म

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए

    गोरखपुर :  गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ सोमवार की रात शामिल हुए।

    योगी आदित्यनाथ, हर साल उत्सव मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए उत्सव में भाग लेने के लिए सोमवार को रात करीब साढ़े आठ बजे लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। इसके पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लखनऊ में ‘रिजर्व पुलिस लाइन’ में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

     

     

    गोरक्षपीठ में पहुंचने पर योगी ने सबसे पहले शिव के अवतार कहे जाने वाले गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    शाम को लोक गायक राकेश श्रीवास्तव द्वारा आयोजित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन-कीर्तन कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भाग लिया और मधुर भजनों का आनंद लिया। राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने मुख्यमंत्री का मन मोह लिया।

    सोमवार मध्य रात्रि में मंदिर के गर्भगृह में योगी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए विशेष अनुष्ठान किए। रात 12 बजे भगवान कृष्ण के दिव्य स्वरूप के बाद ‘‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’’ और ‘‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा’’ गीतों और घंटियों की ध्वनि के बीच मुख्यमंत्री ने भगवान कृष्ण के शिशु रूप लड्डू गोपाल को गोद में उठाकर गर्भगृह से बाहर निकाला।

     

     

     

    इसके बाद उन्होंने भगवान को फूलों से सजे पालने में बिठाया और श्रद्धापूर्वक उन्हें झुलाने लगे।

    मुख्य धार्मिक समारोह रात 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ और मध्य रात्रि में मंगल गीतों के गायन और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ, वाराणसी से महामंडलेश्वर संतोष दास (सतुवा बाबा) और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

    समारोह के दौरान योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के साथ मस्ती की, उन्हें खिलौने और चॉकलेट दिए और कई बच्चों को गोद में उठाकर प्रेम और स्नेह दिखाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर दोराबजी टाटा की 165 वीं जयंती पर टाटा कोरपोरेट एवं टाटा वर्कर्स यूनियन ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
    Next Article आबकारी नीति मामला : उच्चतम न्यायालय ने बीआरएस नेता कविता को जमानत दी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.