Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरे लापता हवाई जहाज चांडिल डैम से नौसेना की टीम ने निकाला
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरे लापता हवाई जहाज चांडिल डैम से नौसेना की टीम ने निकाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरे लापता हवाई जहाज चांडिल डैम से नौसेना की टीम ने निकाला

    सरायकेला

    सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरा प्रशिक्षण केंद्र अलकेमिस्ट का लापता विमान सात दिन बाद सोमवार देर रात चांडिल डैम से निकाल लिया गया. बीते गुरुवार से भारतीय नौसेना की टीम लापता विमान की तलाश में चांडिल डैम में खोज रही थी. रविवार को ट्रेनी जहाज लोकेट होने के बाद सोमवार की सुबह 10:30 बजे विशाखापट्टनम से आई नौसेना की टीम चार वोट लेकर अपने 12 सदस्यों के साथ अंदर गई. एयर बलून के माध्यम से जहाज को खिंच कर किनारे में लाने में 13 घंटा से भी ज्यादा समय लगा. डैम के किनारे क्षतिग्रस्त जहाज को लाने के बाद क्रेन के सहारे लिफ्ट कर के ट्रक में सवार किया गया. इस हवाई जहाज में ब्लैक बॉक्स नहीं है, इसलिए अब डीजीसीए की टीम अपने तकनीक से जहाज के क्रैश होने का पाता लगाएगी.

     

     

    मालूम हो कि बीते मंगलवार को सोनारी एयरपोर्ट से 11.30 उड़ान भर विमान शेषना 15 उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही लापता हो गया था. लापता होने के 12 घंटे के बाद उसके चांडिल डैम में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद से लगातार चांडिल डैम में हवाई जहाज में सवार पायलट और जहाज की तलाश शुरू की गई. इसमें एनडीआरएफ की टीम ने 48 घंटे के बाद गुरुवार को ट्रेनी पायलट पायलट शुब्रोदीप दत्ता और पायलेट जीत शत्रु आनंद का शव चांडिल डैम से ही बरामद किया था.

     

     

    वहीं चांडिल डैम से हवाई जहाज निकलते देखने के लिए सैकड़ो लोगों की भीड़ रात 12 बजे तक डैम किनारे लगी रही. जहाज के बाहर आते ही भारत माता की जय और वीर बजरंगबली की जय के नारे नौसेना के जवानो ने लगाया तो आम लोगों ने नौसेना जिंदाबाद के नारे लगाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र त्रिपुरा में टीम भेजेगा : मुख्यमंत्री साहा
    Next Article चंपई सोरेन का भाजपा में शामिल होने के निर्णय का भाजपा ने किया स्वागत

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.