Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा और आजसू मिलकर लड़ेंगे चुनाव, अमित शाह से मुलाक़ात के बाद सुदेश महतो का ऐलान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा और आजसू मिलकर लड़ेंगे चुनाव, अमित शाह से मुलाक़ात के बाद सुदेश महतो का ऐलान

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा और आजसू मिलकर लड़ेंगे चुनाव, अमित शाह से मुलाक़ात के बाद सुदेश महतो का ऐलान

    नई दिल्ली। झारखंड में भाजपा और आजसू साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में अमित शाह से मुलाक़ात के बाद सुदेश महतो ने इसका ऐलान किया है। सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के इतिहास में इतनी ख़राब सरकार कभी नहीं रही, जितनी की वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार है। अगर इस सरकार को नहीं हटाया गया तो झारखंड का विकास रसातल में चला जाएगा।

    कितनी सीटों पर लड़ेगी आजसू?

    कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा? इस सवाल के जवाब में सुदेश महतो ने कहा कि सबकुछ तय कर लिया गया है, पर अभी ये बताना उचित नहीं होगा। सही समय पर दोनों दल मिलकर इसका ऐलान कर देंगे। सीटों को लेकर दोनों दलों में किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है।

    जेडीयू के NDA में शामिल होने पर क्या बोले सुदेश महतो

    सुदेश महतो ने बताया कि हमने सिर्फ़ आजसू और बीजेपी के बीच गठबंधन पर बात की है। जेडीयू NDA में शामिल होगा या नहीं, ये बीजेपी और जेडीयू के बीच की बात है। इसपर मैं कुछ बोलूं, ये उचित नहीं होगा। हमारा मकसद इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर, झारखंड में विकास की रफ़्तार तेज करना है। हम एक बड़े मकसद को लेकर चल रहे हैं।

    कुड़मी वोटरों को एकजुट करने की कोशिश

    झारखंड में कुड़मी महतो वोटर करीब 15 सीटों पर जीत या हार का फ़ैसला करते हैं।। भाजपा की कोशिश ओबीसी वोटरों को एकजुट करने की है। जेडीयू नीतीश कुमार की वजह से कुर्मी वोटरों को NDA के पाले में गोलबंद कर सकती है तो आजसू बिखरे हुए कुड़मी वोटरों को एकजुट करने में सक्षम है ।

    जयराम महतो फैक्टर का क्या होगा?

    महागठबंधन और NDA, दोनों को लगता है कि इस बार सीधी टक्कर होगी। कोई तीसरा या चौथा मोर्चा असरदार नहीं होगा। जयराम महतो की पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। देवेंद्र महतो और अन्य दूसरे बड़े नेताओं से जयराम महतो के अनबन की ख़बर स्थानीय मीडिया में आती रही हैं। सिल्ली से अमित महतो के बारे मे ख़बर थी कि वो जयराम की पार्टी से लड़ सकते हैं। पर वो बातचीत भी फ़िलहाल अधर में है। आरोप है कि जयराम किसी ऐसे नेता को नहीं लेना चाहते जिससे कि उनकी चमक फीकी पड़े या भविष्य में वो नेतृत्व को लेकर चुनौती साबित हो।

    साभार पंकज प्रसून के पोस्ट से

    अमित शाह से मुलाक़ात के बाद सुदेश महतो का ऐलान भाजपा और आजसू मिलकर लड़ेंगे चुनाव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article सस्पेंस खत्म 30 को भाजपा में शामिल होंगे चंपई

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.