Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय जी जादूगर है….वो जब अपना दायां हाथ हवा में उठायें तो यह देखना होगा कि वो अपने बायें हाथ से क्या कर रहें हैं :धर्मेन्द्र सोनकर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरयू राय जी जादूगर है….वो जब अपना दायां हाथ हवा में उठायें तो यह देखना होगा कि वो अपने बायें हाथ से क्या कर रहें हैं :धर्मेन्द्र सोनकर

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय जी जादूगर है….वो जब अपना दायां हाथ हवा में उठायें तो यह देखना होगा कि वो अपने बायें हाथ से क्या कर रहें हैं :धर्मेन्द्र सोनकर

    पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष (नगर) धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भुइंयाडीह स्थित कल्याणनगर, छायानगर एवं इंदिरानगर में बसे तकरीबन 150 घरों को तोड़ने के नोटिस के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन करतें हुये साकची गोलचक्कर पर जमशेदपुर पूर्वी के निवर्तमान विधायक सरयू राय एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला दहन किया।

    विदित हो कि विगत शनिवार को जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाॅ अजय कुमार ने परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस यह रहस्योद्घाटन किया था कि संबंधित क्षेत्रों के 150 घरों के खिलाफ़ 30 अगस्त,2023 को राष्ट्रिय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) में अवैध अतिक्रमण की पहली शिकायत करने वाले कोई और नहीं बल्कि भाजपा के तत्कालीन जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय विधायक सरयू राय के अनन्य मित्र श्री अर्जुन मुंडा ही थे।

    पुतला दहन के पश्चात् मीडिया से बातचीत करतें हुये धर्मेन्द्र सोनकर ने मामलें पर और प्रकाश डालते हुये बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि सरयू राय जी अपनी जवाबदेही पर बात करनें बजाय मुद्दे को भटकानें की कोशिश कर रहें हैं।

    उन्होंने कहा कि पूरे मामलें को बिंदुवार ठीक से समझने की कोशिश करनी चाहिए ताकि सामान्य लोग इस बात को समझ पायें कि किस तरह भाजपा, सरयू राय एवं अर्जुन मुंडा जैसे लोगों को सामने रखकर आम जनता के हितों एवं उनके जीवन से खेलती रही है।

    विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन में शामिल अन्य प्रमुख लोगों में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बब्लू झा, प्रदेश महासचिव राकेश साहू, अजितेष उज्जैन, अभिजित सिंह फिरोज खान, बलदेव सिंह ,सुशीला पांडे, सीमा मोहंती, देव शरण सिंह, अजय महतो, ए आर के कमलेश, सुनील प्रसाद कैलाश, सुरेंद्र शर्मा जिला महा सचिव अमित दुबे एवं जिला सचिव शमीम गद्दी, सुल्तान अहमद जिला सचिव अजाम सफि जिला सचिव प्रिंस सिंह संध्या दास, नीरज सिंह, गीता सिंह, नीरज साहू, सुशीला पांडे रवि राज ,रवि यादव संतोष गुप्ता, अशोक साहू, गोलू साहू, किसन कुमार, प्रवीण साहू अमन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजेपी और सरयू राय सार्वजनिक मंच पर मुझसे बहस कर ले – डॉ. अजय कुमार
    Next Article समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया खेल सामग्री का वितरण

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.