Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी और सरयू राय सार्वजनिक मंच पर मुझसे बहस कर ले – डॉ. अजय कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बीजेपी और सरयू राय सार्वजनिक मंच पर मुझसे बहस कर ले – डॉ. अजय कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बीजेपी और सरयू राय सार्वजनिक मंच पर मुझसे बहस कर ले – डॉ. अजय कुमार

    अर्जुन मुंडा की आवेदन की क़ॉपी सार्वजनिक करें सरयू राय

    जमशेदपुर। पूर्व सांसद और सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने सोमवार को बीजेपी नेताओं औऱ विधायक सरयू राय को चुनौती देते हुए कहा कि वे सार्वजनिक मंच पर मुझसे बहस कर ले, मैं तैयार हूं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भुईंयाडीह के कल्याण नगर औऱ इंदिरा नगर का ही मामला नहीं है. यह तो महज शुरुआत है. यह बहुत बड़ा मामला है. सरयू राय और बीजेपी के नेताओं ने कल्याणनगर और इंदिरानगर के लोगों को धोखा देने का काम किया हैं.

     

    डॉ. अजय ने कहा कि शुरुआत में तो बीजेपी और सरयू राय यह स्वीकार ही नहीं कर थे कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) में अर्जुन मुंडा ने ही शिकायत दर्ज कराई है. और मुझ पर ही झुठ बोलने का आरोप लगाया था. जब मैंने एनजीटी कोर्ट आर्डर की कॉपी सार्वजनिक की तब सरयू राय और बीजेपी ने स्वीकार किया कि अर्जुन मुंडा ने ही एनजीटी में शिकायत की थी. लेकिन कल्याणनगर और इंदिरानगर के लिए शिकायत नहीं किया था. तो उन्हें यह बताना चाहिए कि किस कारण से और किसको फायदा पहुंचाने के लिए यह शिकायत किया गया था. अभी भी बीजेपी और सरयू राय लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

     

     

    मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि वो सार्वजनिक मंच पर मुझसे बहस करले, मैं सभी कागजात पेश कर दूंगा की इस मामले में बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा का ही हाथ है. पूरे मामले की जानकारी सरयू राय को थी. लेकिन सरयू राय ने अपने परम मित्र बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा को बचाने और अपनी राजनीति सत्ता के लिए सैंकड़ों गरीबों लोगों को धोखा देने का काम किया. सरयू राय क्यों नहीं अर्जुन मुंडा द्वारा एनजीटी में की गई आवेदन की कॉपी सार्वजनिक कर रहे हैं. उन्हें क्या डर सता रहा है.

     

     

    डॉ. अजय ने कहा कि यह केवल कल्याणनगर औऱ इंदिरानगर की बात नहीं, बल्कि जमशेदपुर में नदी किनारे बसे सभी बस्तियों और बड़ी इमारतों को हटाने के लिए आवेदन किया गया था. जानकारी मिल रही है कि एक बड़े कॉर्पोरेट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए अर्जुन मुंडा ने एनजीटी में आवेदन किया था. सरयू राय और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा को यह बताना चाहिए कि किस कॉर्पोरेट कंपनी (एसटीपी) को फायदा पहुंचाने के लिए मंडा ने आवेदन किया था. इसकी पूरी जानकारी सरयू राय को थी, लेकिन वो इसको लोगों से छुपाते रहे. इस पूरे मामले में दोनों बराबर के भागीदार हैं. मैं जल्द ही सभी दस्तावेज के साथ पूरे मामले की खुलासा करुंगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article सरयू राय जी जादूगर है….वो जब अपना दायां हाथ हवा में उठायें तो यह देखना होगा कि वो अपने बायें हाथ से क्या कर रहें हैं :धर्मेन्द्र सोनकर

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.