Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2024Updated:August 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    आज मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे राज्यपाल रघुवर दास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा शहर जन्माष्टमी के रंगों में सराबोर है, शहर में हर ओर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम है। रविवार को सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन सम्पन्न हुआ। सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 20 ग्रुप ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न डांस ग्रुप के प्रतिभागियों ने भक्ति एवं देशभक्ति गीतों पर बेहतर मनोरंजक एवं मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों के एक से बढ़कर एक प्रस्तुति व नृत्य नाटिका को सभी दर्शकों ने खूब सराहना की। प्रतियोगिता में प्रस्तुतियों का केंद्र केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रतिभागियों ने विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रस्तुति से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

     

    इस दौरान जज के रूप में सोनाली चटर्जी, गुरदीप सिंह कोटली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सभी डांस ग्रुप के प्रतिभागी सोमवार को संध्या 7 बजे फाइनल में आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। फाइनल मुकाबले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को सूर्य मंदिर समिति के द्वारा 11 हजार, 7 हजार और 5 हजार की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

     

    आज फाइनल मुकाबले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।

    इस दौरान मंच संचालन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार ने किया।

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, बोलटू सरकार, रॉकी सिंह, उमेश गिरी, तजिंदर सिंह जॉनी, व अन्य मौजूद रहे।

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकनाथ ठाकुर उर्फ पुक्की हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article रथिंद्र दा बने जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बलाई पांडा उपाध्यक्ष महासचिव कुमार राजेश रंजन की धमाकेदार जीत

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.