लोकनाथ ठाकुर उर्फ पुक्की हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा विकास भवन के पास 12 अगस्त को लोकनाथ ठाकुर उर्फ पुक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रांची जिला के तमाड़ निवासी मनीष मछुआ और गदड़ा पंचायत भवन के पास रहने वाले राजन मिश्रा उर्फ वेद प्रकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल औऱ दो गोली बरामद की है। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी सह सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि
12 अगस्त को बाइक से आए अपराधियों ने लोकनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद लोकनाथ की मां ने राजन मिश्रा, सूरज नाग, कौशल श्रीवास्तव और मनीष के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

