Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रथिंद्र दा बने जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बलाई पांडा उपाध्यक्ष महासचिव कुमार राजेश रंजन की धमाकेदार जीत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    रथिंद्र दा बने जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बलाई पांडा उपाध्यक्ष महासचिव कुमार राजेश रंजन की धमाकेदार जीत

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रथिंद्र दा बने जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बलाई पांडा उपाध्यक्ष महासचिव कुमार राजेश रंजन की धमाकेदार जीत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: जमशेदपुर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी (2024-26) का अध्यक्ष अधिवक्ता रथिंद्र नाथ दास को चुन लिया गया और उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता बलाई पांडा ने दोबारा अपनी जीत दर्ज की। वही महासचिव पद पर कुमार राजेश रंजन 632 मत चुने गए। उनकी जीत धमाकेदार एंट्री के साथ हुई। पहली बार उन्होंने महासचिव पद का चुनाव लड़ा और सबसे ज्यादा मत हासिल किया। अधिवक्ता आरएन दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मलकीत सिंह सैनी को 220 मतों के अंतर से हराया। अध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवारों यथा अधिवक्ता मलकीत सिंह 347 मत, अधिवक्ता ओंकार नाथ अरुण 30 मत, अधिवक्ता आरएन दास 567 मत, अधिवक्ता रोहित कुमार 114 मत एवं अधिवक्ता विमल कुमार पांडेय 119 मत हासिल हुए।
    महासचिव पद के तीन उम्मीदवार अधिवक्ता अजय कुमार सिंह राठौड़ 362, अधिवक्ता हरेंद्र कुमार 171 एवं अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन 632 ने मत हासिल किया।

     

    उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता बलाई पांडे ने दोबारा अपनी शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 511 मत हासिल हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अधिवक्ता अनुराधा चौधरी को 188, अधिवक्ता बसंत कुमार मिश्रा को 34, अधिवक्ता रविशंकर त्रिपाठी 278 को एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार को 135 मत प्राप्त हुए।

     

    संयुक्त सचिव पद पर अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार 346 मत एवं अधिवक्ता विनीता सिंह 385 मत प्राप्त किये और उन्हें विजय घोषित किया गया। यहां संयुक्त सचिव पद की गिनती को लेकर उम्मीदवार एवं पूर्व संयुक्त सचिव राजहंस प्रसाद तिवारी ने लिखित तौर पर आपत्ति जताई है, चुनाव परिणाम के अनुसार उन्हें 336 मत मिले हैं जबकि 12 मत, जो उनके पक्ष में थे, गिनती नहीं की गई, जबकि दोबारा गिनती का आश्वासन दिया गया था।
    संयुक्त सचिव पद के अन्य उम्मीदवार दिलीप कुमार महतो को 328, जन्मेजय कुमार सिंह को 119, मोहम्मद शाहिद इकबाल को 80, निरंजन झा को 24, पवन कुमार को 38, पवन कुमार तिवारी को 312, राजहंस प्रसाद तिवारी को 336, रूपेश कुमार सिन्हा को 115 एवम श्री राम दुबे को 51 मत प्राप्त हुए।

     

    कोषाध्यक्ष पद पर 400 मत पाकर अधिवक्ता जय प्रकाश भकत विजयी घोषित किए गए। यहां प्रतिद्वंदी उम्मीदवार क्रमशः अधिवक्ता दिव्येंदु मंडल 319, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार दुबे 107 एवं अधिवक्ता राजीव सैनी 308 मैदान में थे।
    सहायक कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता पुष्पा कुमारी ने 457 मत हासिल किया और बाजी मारी। यहां प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता जगदीप सिंह सैनी 310, अधिवक्ता प्रवीण कुमार 80, अधिवक्ता संकटा सिंह 27, अधिवक्ता श्याम मोहन गुप्ता 199, और अधिवक्ता शमशाद खान 100 मत झोली में आए।
    कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर अधिवक्ता अभय कुमार सिंह 530, अधिवक्ता विनीता मिश्रा 526, अधिवक्ता गौरव कुमार पाठक 508, अधिवक्ता लूसी कच्छप 493, अधिवक्ता रवि कुमार ठाकुर 460, अधिवक्ता वेद प्रकाश सिंह 434, अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह 404, अधिवक्ता रंजन मिश्रा 395 और अधिवक्ता अनंत गोप 374 मत चुने गए।

     

    पिछले कई दिनों से चुनाव को लेकर उहापोह की स्थिति भी इसके साथ समाप्त हो गई। वैसे इस चुनाव में पूर्व महासचिव अधिवक्त्ता अनिल तिवारी किंग मेकर की भूमिका में उभरे. अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने सभी विजई उम्मीदवारों को बधाई दी है और उम्मीद जाहिर की है कि वे अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बेहतर तरीके से काम करेंगे।

    रथिंद्र दा बने जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बलाई पांडा उपाध्यक्ष महासचिव कुमार राजेश रंजन की धमाकेदार जीत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    Next Article केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक बार फिर बने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    Related Posts

    जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग मामले का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार

    May 20, 2026

    जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

    May 20, 2026

    घाटशिला में आयोजित जदयू की हुई संगठनात्मक बैठक में प्रखंड अध्यक्ष की हुई घोषणा

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग मामले का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

    घाटशिला में आयोजित जदयू की हुई संगठनात्मक बैठक में प्रखंड अध्यक्ष की हुई घोषणा

    झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: जमशेदपुर नगर डीएसपी सुनील चौधरी का तबादला, 201 डीएसपी के स्थानांतरण आदेश जारी जानें कौन —-

    विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग द्वारा “नैनो पार्टिकल्स एवं उनके अनुप्रयोग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

    केजीबीवी पोटका में आयोजित स्वास्थ्य शिविर

    जमशेदपुर के बड़ौदा घाट इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

    जमशेदपुर में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.