Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर बार एसोसिएशन की मतदान प्रक्रिया संपन्न देर रात से जारी होंगे परिणाम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर बार एसोसिएशन की मतदान प्रक्रिया संपन्न देर रात से जारी होंगे परिणाम

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 24, 2024Updated:August 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर बार एसोसिएशन की मतदान प्रक्रिया संपन्न
    देर रात से जारी होंगे परिणाम
    जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन कि मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है और देर रात से परिणाम जारी होने की संभावना है।
    1520 सदस्यों में से तकरीबन 1234 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया और इस तरह से 81 प्रतिशत मतदान हुआ है।
    सुबह नौ बजे सभी साठ उम्मीदवारों को मत पत्रों की जानकारी दी गई और इसके साथ ही उनके सामने मतदाता पेटी को सील कर दिया गया।
    वहां मतदान प्रक्रिया शुरू करने के लिए तीन सदस्यीय चुनाव समिति के अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह और पूरी चुनाव की टीम मुस्तैद थी। वही झारखंड बार काउंसिल की ओर से पर्यवेक्षक वरीय अधिवक्ता राम सुभग सिंह, झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष वरियादी वक्त राजेश कुमार शुक्ल भी पूरी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।
    सुबह तकरीबन दस बजे मतदान की प्रक्रिया आरंभ हुई और अधिवक्ता बबिता जैन अधिवक्ता अमरजीत कौर विश्वास एवं अधिवक्ता डीके विश्वास ने पहले वोट डाले।
    मतदाताओं की संख्या देखते हुए मत पत्र वितरण करने के लिए तीन टेबल थे। मात्र पत्र चार रंग के थे जिससे मतदाताओं को मत देने में आसानी हो।
    बार भवन के पहले तल पर सुंदर व्यवस्था की गई थी और गुप्त मतदान के लिए कार्डबोर्ड का दीवार का सहारा लिया गया।
    सुबह से ही लंबी कतार लगी रही और दस दस अधिवक्ताओं को बारी-बारी से प्रवेश कराया जा रहा था। लाइन में लगे मतदाताओं से उम्मीदवार समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे थे। सीनियर अधिवक्ताओं एवं महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। वोट देने के बाद बार संगठन की ओर से नाश्ते का पैकेट मतदाताओं को दिया गया।
    पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के लिए अलग से सीसी टीवी कैमरा की व्यवस्था की गई और उसकी रिकॉर्डिंग की जा रही थी।
    जिला पुलिस की ओर से पुलिस बल भी वहां प्रतिनिधित्व किया गया।
    बार एसोसिएशन के कुल 16 पद के लिए 60 प्रत्याशी मैदान में है।
    अध्यक्ष के एक पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष के एक पद के लिए पांच, महासचिव के एक पद के लिए तीन, संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए 11, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए चार तथा सहायक कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 6 उम्मीदवार तथा कार्यकारिणी के 9 सदस्यों के लिए 32 उम्मीदवार मैदान में है।
    चुनाव समिति के प्रवक्ता अधिवक्ता रंजन धारी सिंह के अनुसार शाम छह बजे के बाद मतों की गिनती की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन तथा सदीनामा के संयुक्त प्रयास से जमशेदपुर साहित्य उत्सव का आयोजन प्रारम्भ
    Next Article शोरूम गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा बारीडीह का आलोक कुमार शर्मा और बांका वीर सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.