Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

    आहूत बैठक में तकनीकी विभागों में ग्रामीण विकास विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, विद्युत, ग्रामीण कार्य, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन, एनआरईपी, पथ एवं जिला परिषद तथा गैर तकनीकी विभागों में वन प्रमंडल, आईटीडीए, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य, सांख्यिकी, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, आपूर्ति, भू अर्जन, खनन, श्रम नियोजन, सहकारिता, पर्यटन एवं खेलकूद, योजना, जेएसएलपीएस, जेटीडीएस, मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास योजना, नगर निकाय जामताड़ा एवं मिहिजाम एवं भूमि सुधार सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/ कार्यों का समीक्षा किया गया।

    इस दौरान उन्होंने विभागवार संचालित योजनाओं/कार्यों के क्रियान्वयन एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा जो भी योजनाएं चल रही है, उसमें अपेक्षित प्रगति लाएं, समाज के अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्तियों को योजना का लाभ प्रदान करें। कार्यालय में आने वाले लाभुकों को अनावश्यक रूप से परेशान न करें, छोटी छोटी समस्या के कारण उन्हें दौड़ाएं नहीं, बल्कि उनकी समस्या को हल कर उन्हें लाभ दें। उन्होंने सभी विभागों में संचालित लंबित योजनाओं/कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। विभागवार राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए उन्होंने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जिले में अधिक से अधिक पौधारोपण करने सहित सभी सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण करने हेतु वन प्रमंडल पदाधिकारी को पौधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया, साथ ही कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना चलता रहेगा, जिले के शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को इस योजना से जोड़ें। वहीं सेविका सहायिका के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

    उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम, कूप संवर्धन, मनरेगा, जेएसएलपीएस, अबुआ आवास, पीएम आवास आदि के अद्यतन प्रगति की जानकारी ली, कहा कि योग्य लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ दें साथ ही योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाएं।

    वहीं उन्होंने कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए लाभुकों को लक्ष्य के अनुसार लाभ देने का निदेश दिया। कहा की सरकार की जो भी योजनाएं संचालित हैं, उसका लाभ योग्य लाभुकों को दें। लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यक पहल करें।
    इसके अलावा उपायुक्त ने तकनीकी विभागों की समीक्षा करते हुए लघु सिंचाई, सिंचाई, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य सहित अन्य विभागों को लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य, आपूर्ति सहित अन्य सभी विभागों की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय के साथ अपेक्षित प्रगति लाने एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने का निदेश दिया।

    _*30 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक होगा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन; उपायुक्त ने सभी तैयारियों को पूर्ण करने हेतु दिए निर्देश*_

    उपायुक्त ने कहा कि जिले में 30 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की फ्लैगशिप स्कीम सहित अन्य सभी योजनाओं का लाभ पंचायतों/निकायों के वार्डों में आयोजित शिविर के माध्यम से यथासंभव ऑन स्पॉट समाधान किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए सभी अधिकारियों से कार्यक्रम के आयोजन की सभी तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया साथ ही उक्त कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, इसे लेकर निर्देशित किया गया है।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी(भा. पु.से.), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति बाला लकड़ा, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, अन्य संबंधित तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ईडी कार्यालय के घेराव एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में हुआ शामिल
    Next Article उपायुक्त कुमुद सहाय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत समाहरणालय परिसर में किया पौधारोपण

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.