Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी योग्य नागरिक टीकाकरण अवश्य करायें ताकि जिला से यक्ष्मा का समूल उन्मूलन हो सके: उपायुक्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सभी योग्य नागरिक टीकाकरण अवश्य करायें ताकि जिला से यक्ष्मा का समूल उन्मूलन हो सके: उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 22, 2024Updated:August 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सभी योग्य नागरिक टीकाकरण अवश्य करायें ताकि जिला से यक्ष्मा का समूल उन्मूलन हो सके: उपायुक्त

    *28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोज अभियान*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर बी.सी.जी टीकाकरण का शुभारंभ उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा किया गया । कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला आर०सी०एच० पदाधिकारी एवं जिला वी.भी.डी पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

    टीकाकरण अभियान को लेकर यक्ष्मा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वयस्क टी.बी वैक्सीनेशन के लिए 6 श्रेणी में लोग शामिल किए गए हैं, जिसमें 1. पाँच वर्ष पूर्व में टी०बी० रोग का उपचार ले चुके व्यक्ति 2. तीन वर्ष पहले तक के टी०बी० रोगी के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्ति 3. धूम्रपान करने वाले व्यक्ति 4. कुपोषित व्यक्ति, 18 से कम BMI वाले 5. मधुमेह से ग्रसित व्यक्ति 6. 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति शामिल हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य उप केन्द्र व अन्य सभी स्वास्थ्य केन्द्र में बीसीजी टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने अभियान के सफल संचालन का निर्देश देते हुए कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सभी सुयोग्य का टीकाकारण हो इसे स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी समन्वय बनाते हुए सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य जिले से टीबी का समूल उन्मूलन है तथा इसमें प्रत्येक नागरिक की परस्पर सहभागिता जरूरी है । उन्होने सभी व्यस्क नागरिकों से अपील किया कि टीकाकरण अवश्य करायें ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि टीबी से बचाव हेतु बी.सी.जी वैक्सिन एक सुरक्षित वैक्सिन है जिसे विश्व के अनेक देशों में लोगों को दिया जाता है और परिणाम भी बहुत ही सकारात्मक रहे हैं। हमारे देश में नवजात शिशु को जन्म के बाद यह वैक्सिन दिया जाता है, लेकिन इस वैक्सिन के अच्छे परिणाम को देखते हुए अब टी.बी से बचाव हेतु व्यस्कों को भी दिया जाना है। टीबी एक संक्रामक बीमारी है । दो सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी हो, दो सप्ताह का बुखार, वजन में कमी होना, कफ के साथ खून आना जैसे लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है ।

    *25 से 27 अगस्त तक पोलियो दवा पिलाई जाएगी*

    सिविल सर्जन ने कहा कि सभी व्यस्क टी.बी रोग से बचाव हेतु बी.सी.जी वैक्सिनेशन लेकर जिले को टी.बी. मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें । साथ ही ही उन्होने 25 अगस्त से जिला में शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान की भी जानकारी दी। उन्होने बताया कि 25 अगस्त को बूथ डे पर शून्य से पांच वर्ष तक के 90 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है, दूसरे एवं तीसरे दिन यानी 26 और 27 अगस्त को छुटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी ।

    कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा 28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलाये जाने वाले कुष्ठ रोगी खोज अभियान के सफल संचालन का भी निर्देश दिया गया। उन्होने शिक्षा, पंचायती राज, समाज कल्याण विभाग तथा जेएसएलपीएस के साथ समन्वय बनाते हुए अभियान को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग के 112 वा रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त दान 100 पौधों दान
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ईडी कार्यालय के घेराव एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में हुआ शामिल

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.