Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : लापता प्रशिक्षक विमान की खोज में नौसेना मदद करेगी
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड : लापता प्रशिक्षक विमान की खोज में नौसेना मदद करेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर:भारतीय नौसेना का एक दल झारखंड के जमशेदपुर में हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लापता हुए प्रशिक्षक विमान की खोज में मदद करेगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि चांडिल बांध के जलाशय में खोज के दौरान आज सुबह एक शव तैरता हुआ मिला। आशंका है कि विमान मंगलवार को चांडिल बांध के जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

     

    उपकरणों के साथ 19 सदस्यीय नौसैनिकों का दल रात करीब एक बजे रांची पहुंचा।एक अधिकारी ने बताया, ‘‘विमान की खोज अभियान में मदद के लिए विशाखापत्तनम से नौसेना का दल रांची आया। यह जमशेदपुर पहुंच गया है और खोज अभियान में मदद करेगा।सरायकेला-खरसावां प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने पहचान उजागर न करने के अनुरोध पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सुबह बांध में एक शव तैरता हुआ मिला। उसकी पहचान की जा रही है।’’उन्होंने बताया कि शव पर वर्दी से संदेह है कि यह विमान में सवार दो लोगों में से एक का शव है।

     

    आशंका है कि विमान बांध के जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पायलट कैप्टन जीतू सुतारू और प्रशिक्षु पायलट सुब्रोदीप सवार थे।बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की छह सदस्यीय टीम ने घंटों जलाशय में खोज-बीन की।उड़ान प्रशिक्षण संस्थान ‘अलकेमिस्ट एविएशन’ का यह विमान ‘सेसना 152’ था। विमान ने मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान में एक पायलट और एक प्रशिक्षु पायलट सवार था।पुलिस अधीक्षक (सरायकेला-खरसावां) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विमान के जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा करने के बाद जलाशय में खोजबीन की जा रही है।इससे पहले पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया था कि सोनारी हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण को ‘अलकेमिस्ट एविएशन कंपनी’ के विमान की आखिरी ‘लोकेशन’ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल उप-मंडल के अंतर्गत निमडीह में मिली थी।उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम विमान की तलाश कर रहीं हैं।उन्होंने बताया कि विमान का पता लगाने के लिए निमडीह के पास के इलाकों और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी तलाशी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleChandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर के डेटा से हुआ खुलासा, कभी चांद पर था मैग्मा महासागर
    Next Article सरकार से बगावत कर नया अध्याय लिखने की यात्रा पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.