Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरुद्ध में भारत बंद को समर्थन दे रहे पार्टियों पर निशाना साधा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय

    भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरुद्ध में भारत बंद को समर्थन दे रहे पार्टियों पर निशाना साधा

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरुद्ध में भारत बंद को समर्थन दे रहे पार्टियों पर निशाना साधा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह(सेवानिवृत आईपीएस) ने भारत बंद का सच बताते हुए कहा की युवाओं को दिगभ्रमित कर राजनीतिक पार्टियां सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर का प्रावधान लाने के संबंध में लिए गए फैसले के खिलाफ में भारत बंद कराया है।उन्होंने आगे बताया कि जो बच्चे आज सड़कों पर पुलिस के डंडे खा रहे थे,उन्हें शायद यह पता भी नही है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके फायदे के लिए है, राजनीतिक पार्टियां के झांसे में आकर इसका विरोध कर वे स्वयं अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे है।

    उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को समझाते हुए कहा की यह 7 जजों के बेंच का फैसला था,फैसले में बताता गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति में क्रीमी लेयर का प्रावधान होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का कहना था की आजादी के 75 वर्षो के बाद अब आरक्षण की समीक्षा होनी चहिए , ना की आरक्षण को समाप्त कर देने की बात कही है।

    राज्य सरकार को सोचना चाहिए की आरक्षण से लाभ लेने वाले कौन से जाति विकसित हो गए है, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जातियों के वैसे जातियां जिनका विकास हो चुका है या जिनका अभी भी कम हुआ है,उनका वर्गीकरण किया जाए।
    उन्होंने आगे कहा की इस मुद्दे पर इसलिए बोलने पर मजबूर हुआ की जेएमएम और कांग्रेस जैसी पार्टी भारत बंद का समर्थन कर रही है,जो अपने को पिछड़ों, दलितों और वंचितों की पार्टी बताती है। उन्हें इस विषय पर सही पहल करते हुए वंचितों तक लाभ पहुंचाने पर काम करना चाहिए, लेकिन यह गुमराह कर लोगो को बांटने का काम कर रहे है।

    जरा सोचे की आरक्षण का लाभ उनके बच्चे को फिर मिलना चाहिए जो आरक्षण का लाभ लेकर आईएएस,आईपीएस बने चुके है। या वैसे को मिलना चाहिए जो अभी तक विकास से वंचित है।
    उदहारण के रूप में देखे जमशेदपुर के प्रमुख विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का विकास और सुदुर्वती क्षेत्रों में रहता वाले बच्चों के विकास में जमीन आसमान का अंतर पता चलता है।
    इसलिए युवाओं को इस मुद्दे पर अध्यन करना चाहिए एवं राजनीतिक पार्टियों को भी इस फैसले का गहराई से अध्यन कर इस फैसले से कैसे समाज के कमजोर और वंचित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों तक लाभ पहुंचा सके।

    भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरुद्ध में भारत बंद को समर्थन दे रहे पार्टियों पर निशाना साधा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article24 अगस्त से 1 सितंबर तक विश्व हिन्दू परिषद शहर के अनेक स्थानों पर मनायेगा *विहिप स्थापना दिवस
    Next Article विरोध प्रदर्शन का आह्वान: एकजुट हों, आवाज़ उठाएँ

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.