पार्टी नहीं छोड़ेंगे कोल्हान के विधायक झारखंड में ऑल इज वेल
सीधे-साधे कोल्हान टाइगर घर में ही साजिश के शिकार हो गए?
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अब तक की खबर के अनुसार अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पाए भाजपा अलग कमान के साथ बात नहीं बनी पेंच फस गया है सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बीजेपी सीएम पद पर सहमति नहीं दी तेजी से बदलते घटनाक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन से बात की और दिशोम गुरू शिबू सोरेन को भी बात कराई उसके बाद से चंपई सोरेन की सुर बदले बदले से नजर आए
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा – गुरुजी शिबू सोरेन मेरे लिए भगवान से बढ़कर, उनके बारे में किसी के मुख से गलत नहीं सुन सकता, दूसरी तरफ दूसरी तरफ कोल्हान के चारों विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर स्पष्ट कर दिया कि वह उनके साथ हैं
मजेदार बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से जब पूछा गया कि एक्स पर अपने दिल की बात लिखी तो उन्होंने कहा एक्स नहीं चलाते हैं तो सबसे बड़ा सवाल है कि एक्स चलाने वाला व्यक्ति अपने मन से एक्स चलता है जबकि राष्ट्र संवाद जानता है कि बिना सहमति के कोई पोस्ट नहीं होता है
बहरहाल झारखंड की राजनीति 48 घंटे दिलचस्प रहने की उम्मीद है कई लोग इस पूरे प्रकरण को प्रेस सलाहकार चंचल के साथ बेटे को जिम्मेदार मान रहे हैं क्या यह मान लिया जाए की सीधे-साधे कोल्हान टाइगर घर में ही साजिश के शिकार हो गए