रविंदर सिंह रिंकू बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी, कृतजीत सिंह ‘रॉकी’ को प्रदेश सोशल मीडिया का दिया गया पदभार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात के दिशा निर्देश में आज अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार एवं उसमें परिवर्तन किया गया। जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं कृतजीत सिंह ‘रॉकी’ को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किये जाने के उपरांत रविंदर सिंह रिंकू ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, महामंत्री ताजदार आलम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह इत्यादि का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है उसका मैं शुक्रगुज़ार हूँ
प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों, साथियों और पार्टी के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रविंदर सिंह रिंकू ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के स्नेह, प्रेम और अपनत्व से काफी प्रसन्नता हो रही है और इसके लिए मैं सभी का दिल से धन्यवाद देता हूँ।