Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस झामुमो की सरकार ने महिलाओं और मजदूरों का बढ़ाया मान :डॉ. अजय कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कांग्रेस झामुमो की सरकार ने महिलाओं और मजदूरों का बढ़ाया मान :डॉ. अजय कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस झामुमो की सरकार ने महिलाओं और मजदूरों का बढ़ाया मान :डॉ. अजय कुमार

    न्युनतम मजदूरी में वृद्धि, मईंया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस का वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड की इंडिया गठबंधन सरकार ने किसानों, मजदूरों,महिलाओं और युवाओं का मान सम्मान बढ़ाने के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की. जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक भाजपा का शासन काल में मजदूरों की न्युनतम मजदूरी में वृद्धि नहीं की गई. लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान मजदूरों को भाजपा ने उनके हाल पर जीने के लिए छोड़ दिया था. लेकिन हेंमत सरकार ने न्युनतम मजदूरी में वृद्धि कर मजदूरों को राहत पहुंचाने का काम किया. जहां 2014 से 2019 तक कुशल मजदूरों की मजदूरी 486.84 थी. हेमंत सरकार ने इसको बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया. मजदूरी बढ़ने से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है.

    महिलाओं को मिली आर्थिक आजादी

    हेमंत सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के उद्देश्य मईंया सम्मान योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की प्रत्येक महिला को प्रति माह एक हजार रुपया दिया जाएगा. पहली किश्त 19 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर दिया जाना है. जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. यह योजना महिलाओं को आर्थिक रुप मजबूती प्रदान करेगी.

    वहीं इंडिया गठबंधन सरकार द्वारा झारखंड के लोगों को प्रति माह 200 यूनिट बिजली फ्री दिया जा रहा है. जिससे आम लोगों को काफी राहत महसूस कर रहे हैं.
    उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों को राहत पहुंचान के लिए किसानों के दो लाख तक के ऋण माफ किया गया है. वहीं किसानों को कम कीमत पर बीज और खाद उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए है. ताकि किसानों को समय पर बीज और खाद उपलब्ध हो सके.
    डॉ. अजय ने कहा कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है. हेमंत सरकार द्वारा लगातार युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है. अक्टूबर माह तक 25 हजार से ज्यादा विभिन्न पदों को नियुक्ति की जाएगी. वहीं आठवीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है. झाऱखंड की सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए झारखंड के युवाओं को सरकार द्वारा झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना 2024 की शरुआत की गई है. इसके तहत युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए चार प्रतिशत के समान्य व्याज दर से 15 लाख रुपये तक एजूकेशन लोन दिया जाएगा. यह योजना देश के किसी भी राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान के लिए मान्य होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)” का शुभारंभ कर राज्य की बहनों की दी बड़ी सौगात
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा बोआरीजोर में लगभग 187 करोड़ 15 लाख रुपए की 151 योजनाओं का गोड्डा वासियों को दिया तोहफा

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.