Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय ने 151 लाभुकों को PFMS पोर्टल के माध्यम से ₹1000-₹1000 सम्मान राशि भुगतान किया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय ने 151 लाभुकों को PFMS पोर्टल के माध्यम से ₹1000-₹1000 सम्मान राशि भुगतान किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय ने 151 लाभुकों को PFMS पोर्टल के माध्यम से ₹1000-₹1000 सम्मान राशि भुगतान किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा : झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने 151 दीदियों को PFMS पोर्टल के माध्यम से ₹1000-₹1000 सम्मान राशि भुगतान किया।

    उपायुक्त ने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, शत प्रतिशत लोगों को इस योजना का लाभ मिलें इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं साथ ही उपायुक्त ने योजना को लेकर ऑनलाइन पोर्टल एवं आवेदन प्रक्रिया में शिथिल किए गए नियमों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता प्रसारित करने का निर्देश दिया, ताकि सभी योग्य महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।
    वहीं उन्होंने ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से डिजिटिलाइजेशन करने का निर्देश दिया।

    उपायुक्त द्वारा बताया गया की योजना के तहत जेएमएमएमएसवाई पोर्टल पर डिजिटाइजेशन हेतु अब तक 123037 आवेदनों का डिजिटिलाइजेशन किया जा चुका है तथा लंबित आवेदनों को डिजिटिलाइजेशन किया जा रहा है साथ ही 108518 आवेदनों को अप्रूव किया जा चुका है।

    उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की आवेदन प्रक्रिया अब और भी आसान कर दिया गया है। ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म जमा करने में आने वाली तकनीकी समस्या का सामना लाभुकों को नहीं करना पड़े, इसके लिए ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लाभुकों से लिए जाने वाले दस्तावेज को भी काफी सरल किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि योजना का लाभ लेने के लिए 21 से 50 आयुवर्ग की सभी योग्य महिलाओं को केवल चार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता है, ताकि योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी ना हो। दस्तावेजों में मुख्य रूप से एक पासपोर्ट साईज फोटो, आधार काड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन के साथ देना होगा। जिन लाभुकों का राशन कार्ड में नाम नहीं है, उनके लिए उनके पिता या पति का राशन कार्ड मान्य होगा।

    _*इस मौके पर*_ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, श्री जितेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित के निवर्तमान पदाधिकारी गिरिवर मिंज के देहांत पर शोक सभा का हुआ आयोजन
    Next Article द्वितीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन प्रारम्भ किया गया

    Related Posts

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    June 4, 2026

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    June 4, 2026

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.