Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम झारखंड की खिलाड़ियों ने की मुलाकात
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम झारखंड की खिलाड़ियों ने की मुलाकात

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम झारखंड की खिलाड़ियों ने की मुलाकात

    *मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप विजेता टीम झारखंड की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।*
    =========================
    *★ मुख्यमंत्री ने कहा – आप खिलाड़ियों पर झारखंडवासियों को गर्व*
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 63वें अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन टीम झारखंड की खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड अंडर-17 बालिका वर्ग की विजेता टीम के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों से कहा कि आपकी यह उपलब्धि समस्त झारखंडवासियों को गर्व का अनुभूति कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने एक चैंपियन टीम के अनुरूप शानदार प्रदर्शन कर देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर दिखाया है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने उपस्थित सभी बालिका खिलाड़ियों को मुंह मीठा कराकर उनका हौसला अफजाई की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं, आगे भी आप मेहनत इसी तरह जारी रखें और राज्य का नाम रोशन करते रहें। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट बैग प्रदान किया।

    *इस अवसर पर स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, अंडर -17 बालिका वर्ग फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों में अमीषा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, प्रियतम तिर्की, क्रांति उरांव, मैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, बबिता कुमारी, संजना उरांव, पुनीता कुमारी, ललिता कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, एवलिन कुजूर, सोनामती होरो, पूनम कुमारी, टीम कोच सोमनाथ सिंह, सुशील वर्मा, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर, मोटिवेशनल ट्रेनर अनुपम तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान सज धज कर तैयार; उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय ने अधिकारियों के साथ देर संध्या में गांधी मैदान का लिया जायजा
    Next Article स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित, पदाधिकारियों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें

    Related Posts

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    June 4, 2026

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.