राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के प्रस्तावित जामताड़ा परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा : राज्यपाल झारखण्ड श्री संतोष कुमार गंगवार के प्रस्तावित जामताड़ा जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के मोहनपुर परिभ्रमण को लेकर आज दिनांक 14.08.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) सहित अन्य अधिकारियों के साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर का निरीक्षण कर उनके आगमन के अवसर पर की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा किया। उपायुक्त ने इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण करते हुए पंडाल, बैठने की व्यवस्था, लाइट, साउंड सिस्टम, प्रेस पास, सुरक्षा, विधि व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं इस दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचायत सचिवालय, पोस्ट ऑफिस का भी निरीक्षण कर संबंधित से आवश्यक जानकारी प्राप्त की एवं जरूरी दिशा निर्देश दिया।
*_इस मौके पर_* पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री मुरली यादव सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

