Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांधी मैदान जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    गांधी मैदान जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधी मैदान जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा : गांधी मैदान जामताड़ा में विगत 10 अगस्त 2024 से स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 के मद्देनजर चल रहे पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

    पैरेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) द्वारा किया गया एवं उपायुक्त द्वारा झंडोतोलन का पूर्वाभ्यास किया गया।

    इससे पूर्व उपायुक्त द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवासीय कार्यालय, वीर कुंवर सिंह प्रतिमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ भीम राव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के उपरांत सिदो कान्हो प्रतिमा पर माल्यार्पण का पूर्वाभ्यास करते हुए गांधी मैदान पहुंचे एवं शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर सलामी मंच पर पहुंचे एवं पैरेड की सलामी ली। तत्पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक परेड निरीक्षण वाहन में सवार होकर पैरेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उपायुक्त ने झंडोतोलन का पूर्वाभ्यास किया।

    इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस 2024 के आयोजन को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों, परेड में शामिल सभी प्लाटून, बैंड पार्टी, विद्यालय के बच्चों समेत अन्य सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाने हेतु अपील किया।

    वहीं इस मौके पर उपायुक्त ने गांधी मैदान की साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, एम्बुलेंस, अग्निशामक वाहन, आगन्तुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल का अनुपालन सहित अन्य सभी बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

    उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस 2024 के उपलक्ष्य में मुख्य कार्यक्रम स्थल, गांधी मैदान, जामताड़ा में माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग, झारखण्ड, डॉ इरफान अंसारी के द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा।

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री विकास आनंद लांगुरी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री एजाज हुसैन, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न; कई बिंदुओं पर दिए गए अहम दिशा निर्देश
    Next Article भाजपा नेताओं ने एसएसपी से किया बागबेड़ा थाना प्रभारी की शिकायत

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.