Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कर्मचारियों का नाम मतदाता सूची में अपडेट करने के कार्य की समीक्षा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कर्मचारियों का नाम मतदाता सूची में अपडेट करने के कार्य की समीक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने
    कर्मचारियों का नाम मतदाता सूची में अपडेट करने के कार्य की समीक्षा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला अंतर्गत संचालित निजी कंपनियों के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर कंपनी क्वार्टर धवस्त किए जाने के बाद स्थानांतरित मतदाताओं को चिन्हित करने के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई । समीक्षा में पाया गया कि 87 बूथों में कंपनी क्वार्टर ध्वस्त किए गए जिसमें अबतक मात्र 3 बूथ से संबंधित डाटा ही संबंधित कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है । कार्य प्रगति असंतोषजनक पाया गया तथा सभी कंपनी प्रबंधन को और 5 दिनों का समय देते हुए दिए गए प्रपत्र में कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं का घर-घर सत्यापन कार्य के दौरान कई कम्पनियों के आवासीय क्वार्टर ध्वस्त किए जाने तथा कर्मियों द्वारा क्वार्टर खाली कर अन्यत्र स्थानान्तरित होने की जानकारी मिली थी। वैसे मतदाताओं का बी.एल.ओ. द्वारा सत्यापन करने अथवा नियमानुसार कार्रवाई करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। उन्होने सभी कंपनी प्रबंधन से कहा कि 48-जमशदेपुर पूर्वी एवं 49-जमशेदपुर पश्चिमी वि.स तथा 45- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित कंपनी प्रबंधन जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए मतदाता सूची पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अपने स्थानांरित कर्मियों का वर्तमान पता / फोन नंबर उपलब्ध करायें जिससे उन्हें नोटिस दिया जा सके। उन्होने कहा कि स्वच्छ व त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण के लिए जरूरी है कि सभी कंपनी प्रबंधन एवं मतदाता इस अभियान में अपनी परस्पर सहभागिता दिखायें

    बैठक में अपर उपायुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एलआरडीसी श्री गौतम कुमार, एसडीएम धालभूम श्रीमती पारूल सिंह, टाटा स्टील, जुस्को, टाटा कमिंस, टाटा पॉवर, टाटा मोटर्स, तार कंपनी, एचसीएल/आईसीसी मऊभंडार, यूसीआईएल व अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन के चौथा सोमवारी पर पारडीह शिव मंदिर से निकाली गयी कलशयात्रा, बाबा भोले का किया गया जलाभिषेक
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.