साइकिलिंग में पूर्णिमा मंडल को ब्रोंच पदक विजेता हुई सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल रांची के खेलगांव मे अयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया साइकिलिंग वूमेनस ट्रैक इस्ट जोन मे झारखंड की पूर्णिमा मंडल ने ब्रोंच मेडल हासिल कर चांडिल पहुंचने पर हुई सम्मानित. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य पप्पु वर्मा, साइकिलिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव दिलीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मूक पर पप्पु वर्मा ने खिलाड़ी पूर्णिमा मंडल की हौसला अफजाई करते जीत की बधाई देते हुए कहा हमारे राज्य की महिला खिलाड़ी पूर्णिमा मंडल ने ब्रांच मेडल जीत कर अपने गृह जिला सरायकेला खरसवा सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है मौके पर खिलाडी बबली हांसदा, जुगल किशोर महतो, चंदन बनजी॔ आशीष मंडल, नयन दे सहित अन्य उपस्थित थे